Chandauli: विषैले सर्प के डसने से 40 वर्षीय महिला की मौत, गाँव में छाया शोक

Facebook
X
WhatsApp

Chandauli: चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के चकरघट्टा अंतर्गत बसौली गांव में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक घटना में 40 वर्षीय महिला की सर्प दंश से मौत हो गई। मृतका की पहचान बसौली गांव निवासी आशा देवी पत्नी रामलाल के रूप में हुई है।

परिवार वालों के अनुसार आशा देवी गुरुवार रात घर के कामकाज निपटाकर अपने कमरे में सो रही थीं। (Chandauli) शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे अचानक उनके पैर में विषैला सर्प काट गया। सर्पदंश के बाद महिला के शरीर में गर्मी और बेचैनी होने लगी। इस पर उन्होंने अपने पति रामलाल को इसकी जानकारी दी।

परिजन पहले उन्हें तेंदुआ क्षेत्र के एक बाबा के पास झाड़-फूंक कराने ले गए। (Chandauli) वहां बाबा ने तुरंत गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की सलाह दी। परिजन महिला को तत्काल चकिया जिला अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) अस्पताल रेफर कर दिया।

WhatsApp Image 2025 07 19 at 11.48.47 AM

Also Read –Hindutva Based UP Politics: योगी ने खेला ‘कट्टर हिंदुत्व’ का कार्ड, धर्म को अफीम चटाकर चल दी बड़ी राजनीतिक चाल

परिजन महिला को बीएचयू ले गए, मगर वहां चिकित्सकों ने आशा देवी को मृत घोषित कर दिया। (Chandauli) इसके बाद परिजन शव को लेकर गांव वापस लौटे। घटना की जानकारी मिलते ही चकरघट्टा थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आशा देवी की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। (Chandauli) परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव के लोग भी दुख में उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

Also Read –Harleen Deol Run Out: हरलीन देओल का लापरवाही से रन आउट, वायरल हुआ वीडियो! लेकिन दीप्ति शर्मा और जेमिमा रोड्रिगेज ने दिलाई भारत को शानदार जीत!

रिपोर्ट -विशाल गुप्ता

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें