
Pratapgarh: कुंडा प्रतापगढ़। कुंडा तहसील क्षेत्र के लोगों के लिए बरसात का मौसम राहत से ज्यादा परेशानी लेकर आता है। वजह वही पुरानी—ग्राम पंचायत खेमीपुर, पिंगरी, जोरई का पुरवा, मीरपुर, बसहीपुर होते हुए जमेठी बाबूगंज बाजार तक जाने वाली लगभग 8 किलोमीटर लंबी लोक निर्माण विभाग की सड़क, जो इस क्षेत्र के लिए जीवनरेखा कही जाती है।
यह सड़क कुंडा विधानसभा क्षेत्र एवं कौशांबी लोकसभा क्षेत्र में आती है। (Pratapgarh) ग्रामीणों के अनुसार यह सड़क करीब दो दशक से पूरी तरह क्षतिग्रस्त पड़ी है। (Pratapgarh) क्षेत्रीय नागरिकों ने कई बार जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया, जिसके बाद इसे प्राथमिकता में लेने का आश्वासन तो मिला, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
इस सड़क से न केवल आस-पास के गांवों के किसान और व्यापारी गुजरते हैं, बल्कि स्कूल जाने वाले बच्चे और अस्पताल के मरीज भी इसी सड़क पर निर्भर हैं। (Pratapgarh) बरसात में हालात और बिगड़ जाते हैं—कहीं सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क, यह कहना मुश्किल है।
Also Read –Neha Singh Rathore on Iqra Hasan Marriage: इकरा हसन संग निकाह प्रस्ताव पर भड़कीं नेहा सिंह राठौर, करणी सेना नेता की लगाई क्लास, बोलींः भगवान ही मालिक…

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में साइकिल या बाइक तो छोड़िए, पैदल चलना भी जोखिम भरा हो जाता है। इस समस्या को लेकर ग्राम पंचायतों के प्रधानों समेत गांव के नागरिकों ने क्षेत्रीय विधायक, सांसद और प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जल्द से जल्द धन आवंटित कर सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
Also Read –War 2 Trailer Release Date: इंतजार हुआ खत्म इस दिन जारी होगा वॉर 2 का ट्रेलर
ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो बरसात के साथ-साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहेगी। इस दौरान सड़क निर्माण की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र होकर प्रशासन से ठोस कार्रवाई की गुहार लगाते नजर आए।










