
Uttar Pradesh Monsoon Session: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इस सत्र में योगी सरकार 2047 तक विकसित भारत और उत्तर प्रदेश का विजन डॉक्यूमेंट पेश करेगी। साथ ही, मथुरा के बांके बिहारी जी मंदिर ट्रस्ट का अध्यादेश भी सदन में पेश किया जाएगा।रविवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई, जिसमें तय किया गया कि सदन की कार्यवाही 14 अगस्त को दोपहर 2 बजे तक चलेगी। 15 अगस्त को स्वाधीनता दिवस और 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कारण सदन की कार्यवाही 14 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी जाएगी। विपक्ष ने 18 अगस्त से सदन की कार्यवाही फिर से शुरू करने की मांग की है।
Also Read –Lucknow News: रेप पीड़िता 14 वर्षीय नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, जेल में बंद है आरोपी
Uttar Pradesh Monsoon Session: 24 घंटे चलेगा विशेष सत्र
मानसून सत्र के दौरान 13 अगस्त की सुबह 11 बजे से 14 अगस्त की सुबह 11 बजे तक 24 घंटे का विशेष सत्र होगा। (Uttar Pradesh Monsoon Session) इस दौरान सरकार 2047 के लिए अपने विजन डॉक्यूमेंट का मसौदा पेश करेगी, जिसमें सभी मंत्री अपने-अपने विभागों से जुड़े विकास कार्यों का रोडमैप बताएंगे। इस सत्र के बाद सरकार इन सुझावों को लेकर विजन डॉक्यूमेंट तैयार करेगी और इसे राष्ट्रीय नीति आयोग को भेजेगी। यह सत्र विधानसभा के इतिहास में दूसरी बार 24 घंटे चलेगा। इससे पहले महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर 2 अक्टूबर 2019 को 36 घंटे का विशेष सत्र आयोजित किया गया था, जिसमें सतत विकास के लक्ष्य तय किए गए थे।
Also Read –PM Modi Cabinet Meeting: ट्रंप के वार्ता से इनकार के बाद पीएम मोदी की अहम कैबिनेट बैठक आज
नियम 103 के तहत पेश किए गए प्रस्ताव
सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को संविदाकर्मी के रूप में नियुक्त करने और उन्हें सभी विभागीय सुविधाएं देने का प्रस्ताव रखा है।
सपा विधायक इंजीनियर सचिन यादव ने फिरोजाबाद के जसराना में मिनी औद्योगिक क्षेत्र और एक एजुकेशन टाउनशिप बनाने का प्रस्ताव दिया है।
सपा विधायक अतुल प्रधान ने सरधना विधानसभा क्षेत्र के फलावदा में राजकीय डिग्री कॉलेज की स्थापना का प्रस्ताव रखा है।
सपा विधायक अनिल प्रधान ने चित्रकूट सदर के कौंहारी साईंपुर में राजकीय डिग्री कॉलेज की स्थापना का प्रस्ताव दिया है।
सपा विधायक पंकज पटेल ने मुंगराबाद शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में महिला महाविद्यालय खोलने का प्रस्ताव रखा है।
सपा विधायक समरपाल सिंह ने अमरोहा के नौगांव सादात विधानसभा क्षेत्र में दो ब्लॉकों में सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव दिया है।
भा.ज.पा. और निष्कासित विधायकों के प्रस्ताव
भाजपा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने झांसी के गुरसराय कस्बे में एक राजकीय महाविद्यालय खोलने का प्रस्ताव रखा है।
सपा विधायक पल्लवी पटेल ने सिराथू में नगर पालिका परिषद मंझनपुर और नगर पंचायत सिराथू के अझुआ, कड़ा में एक डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना का प्रस्ताव रखा है।
भाजपा विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने संतकबीर नगर के मेहंदावल नगर पंचायत को नगर पालिका परिषद का दर्जा देने का प्रस्ताव रखा है।
सपा से निष्कासित विधायक मनोज पांडेय ने रायबरेली के ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी की जर्जर सड़कों की मरम्मत और चौड़ीकरण का प्रस्ताव रखा है।
बीजेपी कार्यालय की सूची में केशव मौर्य का नाम गायब
विधानभवन में बीजेपी के विधानमंडल दल के ऑफिस के बाहर लगी पदाधिकारी की सूची में विधान परिषद में उपनेता सदन और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का नाम गायब है। (Uttar Pradesh Monsoon Session) पहले इस सूची में पूर्व उपनेता स्वतंत्र देव सिंह का नाम था, जिन्हें हटाकर केशव मौर्य को उपनेता बनाया गया था। हालांकि, सूची से स्वतंत्र देव का नाम हटा दिया गया, लेकिन केशव मौर्य का नाम नहीं जोड़ा गया है।
सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार
पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि विपक्ष का काम हंगामा करना है, लेकिन सरकार हर मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है। (Uttar Pradesh Monsoon Session) उन्होंने बताया कि 24 घंटे तक विजन डॉक्यूमेंट पर चर्चा हो रही है और दोनों पक्षों को अपनी बातें रखने का मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष का स्वागत है, और सरकार ने बाढ़ राहत के लिए टीम-11 बनाई है। मंत्री खुद राहत कार्य में जुटे हुए हैं।
3 दिन ही होगा प्रश्नकाल
इस बार के 4 दिवसीय मानसून सत्र में 3 दिन ही प्रश्नकाल होगा। 11 और 12 अगस्त को प्रश्नकाल होगा, लेकिन 13 अगस्त को विशेष सत्र होने के कारण प्रश्नकाल नहीं होगा। 14 अगस्त को प्रश्नकाल हो सकता है। (Uttar Pradesh Monsoon Session) विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सरकार के पास जितना बिजनेस है, उतने ही दिन सत्र संचालित किया जाएगा।
सरकार वर्तमान मुद्दों से भाग रही है: संग्राम सिंह यादव
सपा विधायक दल के संग्राम सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश के 24 से अधिक जिले बाढ़ से प्रभावित हैं, और जनजीवन पूरी तरह से तबाह हो चुका है। इसके अलावा, 5,000 से अधिक स्कूलों का मर्जर किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में स्कूलों की हालत खराब हो रही है, और स्वास्थ्य सेवाएं भी चरमरा गई हैं।संग्राम सिंह यादव ने कहा कि सरकार वर्तमान समस्याओं पर चर्चा नहीं करना चाहती, जबकि सपा और इंडी गठबंधन इन मुद्दों पर जवाब चाहता है। उन्होंने यह भी कहा कि पीडीए के बच्चों को पढ़ाई से रोका जा रहा है, और विपक्ष इन मुद्दों पर सख्त सवाल करेगा।










