Lucknow News: राजधानी लखनऊ के अलग-अलग इलाकों में मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी से जुड़े अनेकों मामले सामने आते हैं। इन मामलों से जुड़े वीडिओज़ भी अक्सर सोशल मीडिया पर लखनऊ पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए वायरल किए जाते हैं। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए हो रही गिरफ्तारी के बीच लखनऊ के गुडंबा इलाके में दिन दहाड़े गांजा बेचने का मामला सामने आया। इस मामले से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। (Lucknow News) हैरान करने वाली बात ये है कि वायरल वीडियो में एक महिला राह चलते लोगों से डील करके चोरी छिपे गांजा बेचती नजर आ रही है। इस वायरल वीडियो को लेकर गुडंबा थाने के इंस्पेक्टर का कहना है वीडियो की जांच करते हुए आरोपी महिला की तलाश की जा रही है।
Also Read –Stray Dogs: आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, ‘हम विवाद नहीं, समाधान चाहते हैं’ – आदेश सुरक्षित!
Lucknow News: महिला के पास जाता है युवक, हाथों में पकड़ा देती है गांजे की पुड़िया
वायरल वीडियो में गांजा बेचने वाली महिला एक युवक से डील करती हुई नजर आती है। युवक उसे बताई गई रकम उसके हाथों में थमता है, जिसके बाद महिला चोरी छिपे तीन से चार गांजे की पुड़िया निकाल कर युवक के हाथों में पकड़ा देती है और मौके से चली जाती है। (Lucknow News) इतना ही नहीं, वीडियो में युवक ने गांजे की पुड़िया को खोलकर भी दिखाया, जिसमें गांजा रखा होता है। ऐसे में लखनऊ की गुडंबा थाने की पुलिस की कार्यशाली पर भी एक बड़ा सवाल खड़ा होता है कि क्षेत्र में पुलिस की गश्त को लेकर किये जा रहे बड़े-बड़े दावों के बीच आखिर कैसे खुले आम सड़क पर एक महिला गांजा बिक्री कर सकती है? इस वायरल वीडियो को लेकर इंस्पेक्टर गुडंबा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की जांच करते हुए महिला की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
Also Read –Delhi News: दिल्ली में भारी बारिश के दौरान 100 साल पुराना पेड़ गिरा, हादसे में एक की मौत और एक घायल
कल ही नगराम थाना पुलिस ने 3 आरोपियों को गांजे के साथ किया था गिरफ्तार
आपको बता दें कि गांजा तस्करों के खिलाफ तेजी से हो रही कार्रवाई के बीच कल यानी बुधवार शाम लखनऊ की नगराम थाना पुलिस में तीन शातिर गांजा तस्करों को मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया था। (Lucknow News) यह शातिर गांजा तस्कर भी इसी महिला की तरह गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर राह चलते लोगों को अलग-अलग दामों में चोरी छिपे बेच देते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 4 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद करते हुए गांजा तस्करी में प्रयुक्त एक ई रिक्शा वहां भी जब्त किया था।














