Lucknow News: लखनऊ में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़! काकोरी पुलिस ने अभियुक्त किया गिरफ्तार, कई तमंचे बरामद

Facebook
X
WhatsApp
image 38

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अवैध रूप से बन रहे हथियारों की फैक्ट्रियों पर रोक लगाने के लिए लखनऊ पुलिस पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ चुकी है। तेजी से हो रही कार्रवाई के बीच लखनऊ की काकोरी थाना पुलिस ने नई बस्ती गांव में बने खंडहरनुमा मकान में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और असलहे बनाने के उपकरण बरामद किए। कार्रवाई में दिलीप उर्फ संतूलाल नामक शातिर को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी मिन्टू मौके से फरार हो गया। (Lucknow News) गिरफ्तार आरोपी के पास से 315 और 12 बोर के अधबने तमंचे, कारतूस, ग्राइंडर, ड्रिल मशीन और अन्य उपकरण मिले। पुलिस का मानना है कि यहां से बड़े पैमाने पर हथियारों की सप्लाई की जा रही थी। आरोपी से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं।

Also Read –MP News: भोपाल में सनसनीखेज हत्या: तीसरी पत्नी के प्रेमी ने पति को मार कर कुएं में फेंका, दूसरी पत्नी को मिला शव

Lucknow News: छापेमारी के दौरान धरा गया एक आरोपी, फरार अभियुक्त की तलाश जारी

बताया जाता है कि काकोरी थाना पुलिस को एलआईयू से सूचना मिली कि नई बस्ती गांव में अवैध असलहा तैयार किया जा रहा है। पुलिस टीम ने मंदिर के पास स्थित खंडहर में छापेमारी की तो दो लोग असलहा बनाते मिले। पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति भाग निकला जबकि दूसरे को दबोच लिया गया। (Lucknow News) पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलीप उर्फ संतूलाल के रूप में हुई है, जो कि काकोरी थाना क्षेत्र के नई बस्ती का ही रहने वाला है।

मौके से बरामद हुए भारी मात्रा में तमंचे

Also Read –ड्यूटी के बीच रीलबाज के साथ सुट्टा मारते दारोगा साहब का वीडियो हुआ वायरल, जांच शुरू

पुलिस ने मौके से एक चालू हालत का 315 बोर तमंचा, दो अधबने 315 बोर तमंचे, एक अधबना 12 बोर तमंचा, पांच कारतूस, एक भट्टी, मशीन सिकंजा, ड्रिल मशीन, दो ग्राइंडर मशीन और हथियार बनाने के अन्य उपकरण बरामद किए। आरोपी की जेब से 920 रुपए भी मिले। पूछताछ में आरोपी दिलीप ने बताया कि वह रात के समय साथियों के साथ हथियार बनाता था। उसने कई अन्य लोगों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। (Lucknow News) आरोपी ने यह भी स्वीकारा कि उसकी पत्नी से विवाद चल रहा है और उस पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज है। पुलिस फरार आरोपी मिन्टू की तलाश कर रही है।

पूर्व में भी हथियार फैक्ट्री का हो चुका है खुलासा

गौरतलब है कि इससे पहले 26 जून को मलिहाबाद थाने से कुछ दूरी पर भी एक हथियार फैक्ट्री पकड़ी गई थी। (Lucknow News) वहां से सलाउद्दीन नामक आरोपी गिरफ्तार हुआ था। पुलिस का मानना है कि लगातार हो रही बरामदगियां संकेत देती हैं कि लखनऊ और आसपास के ग्रामीण इलाकों में हथियार बनाने का नेटवर्क सक्रिय है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें