रिपोर्ट -बालमुकुंद लाल
Chandauli: चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता तथा मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं की उपस्थिति में जिला सहकारी विकास समिति (डी.सी.डी.सी.) एवं जिला कार्यकारी समिति (जे.डब्ल्यू.सी.) की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान डी.सी.डी.सी. की कार्यवाही में नवगठित बी-पैक्स समितियों के गोदाम निर्माण हेतु भूमि चिन्हांकन एवं आवंटन पर चर्चा की गई। (Chandauli) साथ ही पुरानी समितियों की भूमि एवं भवनों को भू-राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराने, बी-पैक्स समितियों के कायाकल्प, नई मत्स्य एवं दुग्ध समितियों के गठन तथा 22 नवगठित बी-पैक्स समितियों को सक्रिय करने पर विशेष बल दिया गया।
ये भी पढ़ें –Chandauli: चंदौली में मदिरा फुटकर दुकानों पर POS मशीन से शत-प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित करने हेतु बैठक संपन्न
वहीं, जे.डब्ल्यू.सी. की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने डेयरी एवं मत्स्य विभाग के अधिकारियों को नई समितियों के गठन और निष्क्रिय समितियों को सक्रिय करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर ए.आर. कोऑपरेटिव श्री प्रकाश उपाध्याय, अपर जिला सहकारी अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह, अरुण सिंह, चन्दन यादव (डी.डी.एम. नाबार्ड) सहित पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें –France Protest: नेपाल के बाद अब फ्रांस में उथल-पुथल: सड़कें जाम, पुलिस और प्रदर्शनकारियों में भिड़ंत










