Lucknow News: लखनऊ में प्रस्तावित ‘नमो डिजिटल मंदिर’ का शिलान्यास, निर्माण के लिए ₹11 लाख का चेक सौंपा !

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित प्रस्तावित ‘नमो डिजिटल मंदिर’ का लखनऊ में शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में डॉ. राजन सिंह ने मंदिर की आधारशिला रखी। इस दौरान प्रधानमंत्री के प्रति अपनी आस्था और सम्मान व्यक्त करते हुए उन्होंने ट्रांसजेंडर समुदाय के हित में किए गए कार्यों का उल्लेख किया।

डॉ. राजन सिंह बिहार सरकार के किन्नर कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए किए गए कार्यों के चलते वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति सम्मान रखते हैं।

मंदिर निर्माण के लिए ₹11 लाख का सहयोग

कार्यक्रम के दौरान गाजियाबाद के भाजपा नेता श्री नमह ने प्रस्तावित मंदिर के निर्माण के लिए ₹11 लाख का चेक सौंपा। उन्होंने इसे अपनी आमदनी के पहले अंश का समर्पण बताते हुए कहा कि यह उनके लिए आस्था और समर्पण से जुड़ा विषय है।

WhatsApp Image 2026 10 15 at 4.57.05 PM

डिजिटल माध्यम से जुड़ेगा मंदिर

प्रस्तावित ‘नमो डिजिटल मंदिर’ की परिकल्पना आस्था के साथ सामाजिक सेवा का संदेश देने के उद्देश्य से की गई है। योजना के तहत डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मंदिर निर्माण और परियोजना से जुड़ी जानकारियां लोगों तक पहुंचाई जाएंगी।

इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के संचालन में श्री नितिन चौरसिया और श्री रितेश राय योगदान दे रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, बिहार में प्रस्तावित मोदी मंदिर के निर्माण कार्य और उसके आगामी स्वरूप से जुड़ी जानकारियां भी डिजिटल माध्यम से साझा की जाएंगी।

आयोजकों का कहना है कि इस पहल के जरिए लोगों को परियोजना से जोड़ने और मंदिर निर्माण से संबंधित गतिविधियों की जानकारी व्यापक स्तर पर उपलब्ध कराने की योजना है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें