Chandauli: ट्रैक्टर टायर फटने से मासूम की दर्दनाक मौत, माँ की आंखों के सामने बुझा चिराग

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -मिथिलेश गुप्ता

Chandauli: बबुरी चंदौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के गौड़ीहार गांव स्थित चंद्रप्रभा पुल के पास सोमवार की सुबह एक गेहूं लदे ट्रैक्टर का टायर अचानक फट गया और उसकी चपेट में आने से 6 वर्षीय बालक रितेश की मौके पर ही मौत हो गई। मासूम की मौत उसकी माँ की आंखों के सामने हुई, जिसे देख वह बिलख-बिलखकर दहाड़े मारकर रोने लगी। (Chandauli) प्राप्त जानकारी के अनुसार डबरी कला निवासी पिंटू गिरी की पत्नी पुष्पा सोमवार की सुबह अपने छोटे बेटे रितेश गिरी (6 वर्ष) के साथ सोमवार की सुबह खेत में काम करने जा रही थी।

WhatsApp Image 2025 09 30 at 3.52.10 PM

ये भी पढ़ें-Chandauli: विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान में नगर निकायों को नवाचार की दिशा में बढ़ाने का आह्वान

इसी दौरान गौड़ीहार-अकोढ़वा मार्ग पर चंद्रप्रभा पुल के समीप एक गेहूं से भरे ट्रैक्टर का पिछला टायर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे रितेश उसकी चपेट में आ गया और हवा में उछलकर दूर जा गिरा जिसके चलते उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना होते देखा आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। (Chandauli) घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया वे रोते विलखते घटनास्थल पर पहुंचे। अपने आंखों के सामने बच्चों को मारता देख माँ पुष्पा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया तथा वे वे वेसुध होकर गिर गई।

सूचना पर बबुरी थाना प्रभारी सूर्य प्रताप मिश्रा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया। (Chandauli) साथ ही ट्रैक्टर को सीज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें-Lucknow News: पत्नी ने लगाई फांसी तो… पति ने भी खाया जहर! 8 माह पहले हुई थी शादी, पारिवारिक कलह की बात आई सामने

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें