Uorfi Javed: 28 वर्षीय हसीना के करियर का बुरा दौर? काम के लिए दर-दर रहीं भटक

Facebook
X
WhatsApp

Uorfi Javed: उर्फी जावेद को आज के समय में भला कौन नहीं जानता, अपने बेबाक बयान और बोल्ड अंदाज, खासतौर पर अजीबो गरीब ड्रेसिंग स्टाइल के चलते देश भर में उन्होंने अपनी पहचान बनाई, उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर अक्सर छाईं रहतीं हैं, लेकिन वहीं अब 28 वर्षीय उर्फी जावेद ने अपने बारे में ऐसा शॉकिंग खुलासा किया है, जिसे सुन आप भी हैरान रह जाएंगे, जी हां! उर्फी जावेद ने बताया कि इस समय उनके करियर का बेहद बुरा दौर चल रहा है।

Uorfi Javed: उर्फी जावेद को नहीं मिल रहा काम

उर्फी जावेद इस समय अपने करियर के बेहद बुरे दौर से गुजर रहीं हैं, उसका खुलासा उन्होंने खुद किया है। उर्फी जावेद अपने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कई बार खुलासा कर चुकीं हैं कि साल 2026 उनके लिए बेहद खराब रहा, जो भी प्रोजेक्ट उन्हें ऑफर हुए भी, वे भी फाइनल होते-होते हाथ से निकल गए। वहीं अब फिर उन्होंने अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में काम न मिलने की बात जा जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उन्हें बिग बॉस 20 से भी रिजेक्ट कर दिया, जो उनके लिए बेहद शॉकिंग था।

Also Read –Bageshwar Baba Bengal Controversy: बागेश्वर बाबा से पंगा कांग्रेस को पड़ा भारी! पोस्टर जलाने वाले नेताओं पर पुलिस का बड़ा ऐक्शन

उर्फी जावेद ने कहा, “आउटफिट बनाने में बहुत पैसे लगते हैं, लेकिन इस समय वो भी नहीं हो पा रहा है, क्योंकि मुझे कहीं से कुछ भी नहीं मिल रहा है। ये साल मेरे लिए बहुत ही स्लो और रिजेक्टिंग रहा है। कुछ भी मिल ही नहीं रहा, जो भी हाथ में आता है चला जाता है। मुझे काम नहीं मिल रहा है, हर चीज से मैं रिजेक्ट हो रहीं हूं, मैं इस समय बहुत डिमोटिवेटेड हूं। सोचो! बिग बॉस ने भी मुझे रिजेक्ट कर दिया, उस समय मेरा रिएक्शन था, बिग बॉस ने मुझे रिजेक्ट कर दिया। बिग बॉस मेकर्स ने मुझसे पूछा कि तुम इसे क्यों करना चाहती हो? तो मैंने कहा कि मैं पहले हफ्ते ही बाहर हो गई थी, तो मेरे दिमाग में वो हमेशा से है कि एक बार फिर मुझे बिग बॉस करना है, लेकिन फिर उन्होंने कहा कि हम कंटेस्टेंट्स को दोबारा रिपीट नहीं करते, और तुम इसके हिसाब से बहुत पॉपुलर हो, हालांकि मैं उनकी इन बातों से सहमत नहीं हूं।”

Also Read –Xi Jinping leaves India: BRICS शिखर सम्मेलन खत्म होते ही भारत से रवाना हुए Xi Jinping, Modi-Xi की मुलाकात में क्या हुई बात?

उर्फी ने आगे कहा, “लेकिन उन्होंने मुझे रिजेक्ट कर दिया, मुझे लगता है कि कलर्स मुझसे नफरत करता है, पहले खतरों के खिलाड़ी के लिए रिजेक्ट किया, फिर बिग बॉस के लिए।”

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें