Kanpur News: कानपूर में बड़ा हादसा! मेट्रो के गोदाम में 12 घंटे से लगी है भीषण आग, अभी तक नहीं पाया काबू

Facebook
X
WhatsApp
image 71

Kanpur News: कानपुर के पनकी थाना इलाके में मौरंग मंडी के पास मेट्रो के गोदाम में देर रात जोरदार आग लग गई। (Kanpur News) आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते फैल गई। आग लगने के 12 घंटे बाद भी बुझाने में पुलिस और फायर ब्रिगेड को काफी परेशानी हो रही है। गोदाम में कई तरह के केमिकल होने की वजह से आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां लगातार आग बुझाने में लगी हैं, लेकिन अभी तक आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो पाई है।

Kanpur News: रातभर जारी राहत और बचाव कार्य

आग लगने की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने में जुट गईं। (Kanpur News) पूरे रात चलने वाले राहत और बचाव अभियान के बावजूद आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। जानकारी के अनुसार, गोदाम में ज्वलनशील केमिकल होने के कारण आग बहुत तेजी से फैल रही है। धुआं आसमान तक फैल गया है, जिससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

ये भी पढ़ें –Chandauli: चंदौली थाना अलीनगर पुलिस द्वारा 11.700 कि0ग्रा0 अवैध गाँजा के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार। किया

ट्रैक्टर एजेंसी और गोदाम पूरी तरह जल गए

मौरंग मंडी के पास रहने वाले लोग पूरी रात डर के साए में गुजारी। (Kanpur News) आग इतनी भयानक थी कि उसने पास की ट्रैक्टर एजेंसी और मेट्रो के गोदाम को पूरी तरह जलाकर राख कर दिया। आग लगने से करोड़ों रुपये का नुकसान होने का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासन के अधिकारी मौके पर रहकर स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।

ये भी पढ़ें –एक्टर वरिंदर घुमन की 53 साल की उम्र में हार्ट अटैक से मौत, सलमान के साथ ‘टाइगर 3’ में किया था काम

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें