Barabanki: बाराबंकी जिले के निंदूरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत मुनीमपुर बर्तरा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्राम सचिव अमित कुमार राणा और कृषि सहायक विकास अधिकारी हरी प्रकाश चौधरी उपस्थित रहे। इस दौरान ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और मौके पर ही कई समस्याओं का निस्तारण किया गया।
ग्राम चौपाल में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले लाभार्थियों की समस्याओं पर चर्चा की गई और आवश्यक समाधान प्रदान किए गए। (Barabanki) इसके साथ ही गांव में चक मार्ग से जुड़ी समस्या का भी समाधान किया गया, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
Also Read –UP News: राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की योजनाओं पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
चौपाल के दौरान जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदनों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों की दिक्कतें सुनकर उनका त्वरित निस्तारण किया। (Barabanki) साथ ही ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, ताकि पात्र लाभार्थी योजनाओं का लाभ उठा सकें।
ग्राम सचिव अमित कुमार राणा ने बताया कि ग्राम चौपाल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और उन्हें सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है, जिससे विकास कार्यों को गति मिलती है।
Also Read –MP News: यूट्यूबर्स पर सख्त हुए सीएम मोहन यादव, डीजीपी को दी कार्रवाई की खुली छूट










