रिपोर्ट – राजकिशोर बारी
UP News: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में आयोग के सभागार कक्ष में “राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की विभिन्न योजनाओं” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला सह मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने की।
इस कार्यशाला में संबंधित विभागों के अधिकारियों, विषय विशेषज्ञों एवं महिला सदस्यों ने सहभागिता की। (UP News) कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों तथा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही प्रत्येक माह महिलाओं से संबंधित किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए उनकी प्रगति पर चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित सभी महिला सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे और योजनाओं को जमीनी स्तर पर और प्रभावी बनाने पर बल दिया।
मीडिया को संबोधित करते हुए महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। (UP News) उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दे रही है और इसके लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका सीधा लाभ महिलाओं को मिल रहा है।
Also Read –MP News: यूट्यूबर्स पर सख्त हुए सीएम मोहन यादव, डीजीपी को दी कार्रवाई की खुली छूट
उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 25 तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लखनऊ के प्रेरणा स्थल पर आगमन प्रस्तावित है, जहां आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता होगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देश के प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं के उत्थान को लेकर सजग हैं, उससे यह स्पष्ट है कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यशाला का समापन महिलाओं के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ किया गया।















