Seema Haider Politics: पाकिस्तानी भाभी Seema Haider यूट्यूब छोड़ ‘राजनीति’ में करेंगी एंट्री? दिया चौंकाने वाला जवाब

Facebook
X
WhatsApp

Seema Haider Politics: सीमा हैदर… यह नाम अब किसी पहचान का मोहताज नहीं रहा। कभी अपने प्यार की कहानी को लेकर, कभी पाकिस्तान पर दिए गए बयानों की वजह से और कभी सोशल मीडिया पर वायरल होते वीडियो के कारण सीमा लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। अब एक बार फिर उनकी जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है। सीमा हैदर जल्द ही मां बनने जा रही हैं और उनके घर खुशियों का नया मेहमान आने वाला है। इसी बीच एक इंटरव्यू में उन्होंने राजनीति में एंट्री के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी, परिवार और भविष्य को लेकर कई अहम बातें शेयर की हैं।

Also Read –India AyulSAT Satellite Launch: भारत के सामने सिर झुकाएगी दुनिया! अंतरिक्ष में ISRO खोलेगा पेट्रोल पंप, आज रचेगा इतिहास

Seema Haider Politics: क्या बोलीं सीमा हैदर?

इंटरव्यू के दौरान जब सीमा से पूछा गया कि पाकिस्तान से भारत आने और अपने चार बच्चों के साथ नई जिंदगी शुरू करने के बाद क्या उन्हें ससुराल में अपनापन मिला, तो सीमा ने कहा कि यहां उन्हें भरपूर प्यार मिलता है। (Seema Haider Politics) उनकी ननद, सास और पति सचिन मीणा उनका बहुत ख्याल रखते हैं। उन्होंने बताया कि परिवार के लोगों ने उन्हें कभी पराया महसूस नहीं होने दिया और हर कदम पर उनका साथ दिया।

राजनीति में एंट्री को लेकर क्या बोलीं सीमा हैदर?

हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर यह चर्चा भी तेज थी कि सीमा हैदर राजनीति में कदम रख सकती हैं। (Seema Haider Politics) जब उनसे सीधे इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने बिना किसी घुमाव के साफ इनकार कर दिया। सीमा ने कहा कि उन्हें राजनीति में बिल्कुल भी रुचि नहीं है। उनका कहना है कि वह भविष्य में भी एक साधारण गृहिणी के रूप में ही अपनी जिंदगी बिताना चाहती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में पहले से ही काफी लोग हैं और उन्हें इस क्षेत्र में जाने की कोई इच्छा नहीं है।

Also Read –Ajay Devgn Tanhaji 2: तान्हाजी का बनेगा दूसरा पार्ट, अजय देवगन ने दिया हिंट, फैंस खुश

भविष्य के सपने और नई शुरुआत की तैयारी

सीमा ने इंटरव्यू में अपने भविष्य की योजनाओं पर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनके पति सचिन मीणा एक मिठाई की दुकान खोलने की योजना बना रहे हैं। यह दुकान दोनों के नाम पर होगी, जिससे वे अपनी नई जिंदगी की शुरुआत एक छोटे से कारोबार के साथ करना चाहते हैं। (Seema Haider Politics) इसके अलावा सीमा ने यह भी कहा कि उनका यूट्यूब चैनल पहले की तरह चलता रहेगा, क्योंकि इससे उन्हें लोगों से जुड़ने का मौका मिलता है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें