Mirzapur The Movie: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म के ट्रेलर और पहले गाने ‘दो नंबरी’ को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बीच कालीन भैया उर्फ पंकज त्रिपाठी ने पटना पहुंचकर फिल्म का प्रमोशन किया। उनके साथ फिल्म की टीम भी मौजूद रही।
Mirzapur The Movie: मिर्ज़ापुर द मूवी की टीम पहुंची पटना
पटना में फिल्म की टीम की मौजूदगी को लेकर फैंस के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। पंकज त्रिपाठी के साथ अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और जितेंद्र कुमार समेत टीम ने पटना में फिल्म को प्रमोट किया। लखनऊ के बाद पटना में हुए इस प्रमोशनल इवेंट ने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया।
Also Read –Dhanbad Land Subsidence: जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन…12 घरों में पड़ी दरारें, दहशत में धनबाद के लोग
11 अगस्त को रिलीज हुए फिल्म के मच अवेटेड ट्रेलर में गद्दी की जंग, भौकाल और ‘मिर्जापुर’ की वही दमदार दुनिया देखने को मिली, जिसे लेकर दर्शकों में पहले से जबरदस्त क्रेज है। वहीं, फिल्म के पहले गाने ‘दो नंबरी’ को भी दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। ऐसे में पटना में हुए प्रमोशन से फिल्म को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।
Also Read –Hafiz Saeed Summons: हाफिज सईद को लाहौर में समन भेजेगा भारत, Pahalgam केस में ट्रायल की तैयारी तेज
‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म को अमेज़न MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रस्तुत कर रहे हैं। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी और तेलुगु में रिलीज होगी। फ्रैंचाइज़ी की शुरुआत करण अंशुमन द्वारा निर्मित और पुनीत कृष्णा द्वारा लिखित श्रृंखला से हुई। पंकज त्रिपाठी , अली फज़ल, दिव्येंदु और विक्रांत मैसी ने शो में महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं। वर्षों बीतने के साथ, ‘मिर्ज़ापुर’ सबसे चर्चित भारतीय ओटीटी श्रृंखलाओं में से एक बन गई। मिर्ज़ापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। इससे पहले वे मूल मिर्ज़ापुर श्रृंखला का निर्देशन कर चुके हैं और अब इसके किरदारों को सिनेमाघरों में लेकर आ रहे हैं। गुरमीत सिंह ने हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘फोन भूत’ का भी निर्देशन किया था। इस फिल्म में कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर, सिद्धांत चतुर्वेदी और जैकी श्रॉफ ने अभिनय किया था।









