Chandauli News: चंदौली जनपद के सकलडीहा थाना क्षेत्र के पीथापुर गांव में रक्षाबंधन के अवसर पर पत्नी के साथ ससुराल आए 24 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार और ससुराल पक्ष में कोहराम मच गया। त्योहार की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं।
मृतक की पहचान धानापुर थाना क्षेत्र के गुरेहू निवासी मुकेश राय (24) पुत्र मुन्ना राय के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मुकेश रक्षाबंधन के पर्व पर अपनी पत्नी अनीता (20) के साथ पीथापुर गांव स्थित ससुराल आया था। (Chandauli News) परिवार में त्योहार को लेकर खुशी का माहौल था। इसी दौरान किसी काम से बाहर निकले मुकेश ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई तो दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई। (Chandauli News) पत्नी अनीता समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। (Chandauli News) सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाने के साथ आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
परिजनों के अनुसार, मुकेश दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसका बड़ा भाई विकास करीब 30 वर्ष का है। मुकेश की तीन बहनें भी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। मृतक की मां का नाम कलावती देवी बताया गया है। परिवार के लोगों के मुताबिक मुकेश की असमय मौत से घर में गहरा दुख छा गया है।
Also Read –Amrapali Dubey Mother: आम्रपाली दुबे से भी ज्यादा खूबसूरत हैं,उनकी माँ वेस्टन ड्रेस में वायरल हुई
रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर हुई इस दर्दनाक घटना ने परिवार की खुशियां छीन लीं। ससुराल में जहां बहनें और परिवार के लोग त्योहार मनाने के बाद अपने घर जाने की तैयारी कर रहे थे अचानक हुए हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।









