Gun Maaster G9: इमरान हाशमी अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म आवारापन 2 को लेकर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहें हैं, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही शानदार कलेक्शन कर रही है। आवारापन 2 से धमाल मचाने के बाद इमरान हाशमी अपनी फिल्म गन मास्टर जी9 के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करेंगे, जो नवंबर महीने में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। वहीं अब इसी फिल्म से जुड़ी एक शानदार अपडेट मिली है, जिसके मुताबिक इस फिल्म में एक खूबसूरत हसीना का डांस नंबर भी होगा, जो कोई और नहीं, बल्कि अवनीत कौर होंगी।
Also Read –Toxic Day 5 Collection: फीका पड़ा यश का स्टारडम, लगातार गिर रही कमाई, वीकेंड पर भी नहीं चला जादू
Gun Maaster G9: अवनीत कौर का गन मास्टर जी9 में धमाकेदार डांस नंबर
गन मास्टर G9 फिल्म में इमरान हाशमी के साथ ही जेनेलिया डिसूजा मुख्य किरदारों में हैं, वहीं अब फिल्म से जुड़ी एक इंट्रेस्टिंग अपडेट मिली है, जिसके मुताबिक इस फिल्म में अवनीत कौर का डांस नंबर भी होगा। जी हां! अवनीत कौर इमरान हाशमी संग जबरदस्त डांस का तड़का लगाएंगी। इमरान हाशमी और अवनीत कौर का शानदार आइटम सॉन्ग हैं। इस फिल्म में हिमेश रेशमिया के गाने होंगे, हालांकि आइटम सॉन्ग कौन गाने वाला है, इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है।
Also Read –Raaka Movie: राका में अल्लू अर्जुन का महा धमाका, निभाएंगे तीन किरदार
कब रिलीज होगी गन मास्टर G9
गन मास्टर जी9 को लेकर दर्शक बेहद एक्साइटेड हैं, इस फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त कर रहें हैं, जो “टेबल नंबर 21” फिल्म बना चुके हैं। इसके निर्माता दीपक मुकुट, हुनर मुकुट हैं। फिल्म को सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है। फिल्म में इमरान हाशमी के साथ जेनेलिया डिसूजा नजर आएंगी। जेनेलिया और इमरान की जोड़ी को साथ देखने के लिए फैंस भी एक्साइटेड हैं। वहीं इसके अलावा फिल्म में अपारशक्ति खुराना नजर आएंगे, जो कि विलेन के किरदार में होंगे। अपारशक्ति खुराना का विलेन वाला अवतार देखने लायक होगा, क्योंकि जब उनका फर्स्ट लुक रिवील किया गया था तो उनका बेहद खूंखार अंदाज नजर आया था। गन मास्टर जी9 फिल्म 27 नवंबर को 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है।










