Moradabad News: जेल में दिखेगी दीपावली की रौनक, महिला बंदियों के हाथों आकार ले रहीं मां लक्ष्मी और गणेश की मूर्तियां !

Facebook
X
WhatsApp

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद की जेल में इस बार कैदियों के साथ दीपावली का त्यौहार भव्य और शानदार तरीके से मनाया जाएगा। जेल में बंदियों के साथ इस बार अधिकारी भी उन्हीं दीपावली की खुशी में शामिल होंगे। जेल में अभी से दीपों के पर्व की तैयारी शुरू हो गई हैं। जेल में निरुद्ध महिला बंदियों के द्वारा दीपावली के उत्सव को खास बनाने के लिए अनोखी तैयारी की जा रही है। महिला बंदियों के द्वारा गोबर और मिट्टी से मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की आकर्षक मूर्तियां तैयार की जा रही हैं।

WhatsApp Image 2026 11 05 at 4.01.14 PM

इसके साथ ही उनके द्वारा सुंदर डिजाइन में दीपक और मोमबत्तियां भी बनाई जा रही हैं। महिला बंदियों के इस हुनर की सभी ओर तारीफ हो रही है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक ब्रजेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार दीपावली पर महिला बंदियों के द्वारा तैयारी की गई है। तो वहीं जेल प्रशासन भी पूरी तैयारी कर चुका है। जेल में इस रचनात्मक पहल का उद्देश्य महिलाओं की कला और हुनर को प्रोत्साहित करना है साथ ही उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का भी प्रयास है।

अधिकारियों ने बताया कि इससे कैदियों की दीपावली भी स्पेशल होगी और महिला बंदियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। साथ ही समाज में यह सकारात्मक संदेश भी जाएगा कि हर व्यक्ति को सुधार, सम्मान और नई शुरुआत का अवसर मिलना चाहिए। जेल की चारदीवारी के भीतर तैयार हो रही ये कलाकृतियां महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल बन रही हैं।

WhatsApp Image 2026 11 05 at 4.01.32 PM

तो वहीं महिला बंदियों के द्वारा बनाई गई गोबर और मिट्टी से निर्मित लक्ष्मी गणेश जी की मूर्ति और सुंदर दीपक स्टॉल लगाकर बिक्री की जाएगी। इस दौरान जेल के बाहर से ग्राहक खरीदारी करके घरों में पूजन करेंगे। वही अधिकारी भी महिला बंदियों के द्वारा बनाई गई सामग्री की खरीदारी करेंगे।

रिपोर्ट- अमित कुमार शुक्ला, मुरादाबाद

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें