जमीनी विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष

Facebook
X
WhatsApp

बछरावां/रायबरेली। उत्तर प्रदेश के योगी सरकार अपराध मुक्त बनाने का कार्य कर रही है लेकिन वहीं पर कुछ जनपद रायबरेली के बछरावां क्षेत्र के कसरावां गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हुआ नरखूनीसंहार आपको बताते चलें कि यह मामला चंद्र कुमार पुत्र रामकिशोर जोकि अपनी जमीन पर कई वर्षों से दिन प्रतिदिन घूर डाल रहा था। वाह आज भी सुबह अपने घूरे मैं गोबर फेंकने लगा तो उसके चाचा बाबूलाल पुत्र स्वर्गीय राम लखन ने अपने भाई के लड़के के ऊपर पीछे से लाठी डंडा लेकर हमला बोल दिया बाबूलाल ने अपने पूरे परिवार के साथ जिनका नाम अजमेर पुत्र बाबूलाल, आरती पुत्री बाबूलाल, व उनकी पत्नी गीता भी मौजूद समय पर लाठी डंडा लेकर चंद्र कुमार के ऊपर प्रहार करते रहे जब तक चंद्र कुमार अपने घरवालों को बुलाता तब तक उसे लहूलुहान कर दिया गया था लेकिन जब गांव वालों ने किसी तरह उनके घर वालों को बताया तब घर वालों ने बचाने के लिए दौड़ पड़े तब उनके बड़े भाई इंद्र कुमार के ऊपर भी हमला कर दिया जिससे दोनों भाइयों को भारी चोट आई। जब इन दोनों परिवारों के बीच नर खूनी संघर्ष चल रहा था। तब ग्रामीण इकट्ठा होकर दोनों परिवारों को अलग कराने में जूटे तुम ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी तो बाबूलाल, अजमेर आदि लोग मौके से हुए फरार। सूत्रों के मुताबिक इंद्र कुमार बेहोश होकर वहीं पर गिर पड़ा लेकिन किसी तरह जब उसको होश आया तो वह आनन-फानन बछरावां के थाना अध्यक्ष राकेश सिंह के पास पहुंच कर घटने की पूरी विधिक जानकारी दी और राकेश सिंह ने चंद्र कुमार से कहा कि निष्पक्षता के साथ कार्यवाही की जाएगी जो भी अपराधी हैं उन्हें दंड अवश्य मिलेगा। लेकिन जब चंद्र कुमार व इंद्र कुमार के सर से खून निकलता देखा। तब थाने से सिपाही भेज कर CHC अस्पताल के लिए भेज दिया गया जब बछरावां के चिकित्सा अधिकारी ने देखा तो चोटे काफी ज्यादा आई थी इसी के मध्य नजर रखते हुए उन्होंने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें