Aligarh: जम्मू कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का एक जवान शहीद हो गया है. इस खबर के बाद से ही शहीद के पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. बताया जा रहा है कि शहीद हुए जवान की 8 दिसंबर को शादी होने वाली थी. लेकिन, शादी से ठीक पहले ही शहीद जवान सचिन ने देश सेवा में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए. 24 साल के सचिन शादी की छुट्टियों पर घर आने वाले थे, लेकिन अब उनका शव घर पहुंच रहा है.
सचिन के बड़े भाई विवेक ने बताया कि मुठभेड़ के ठीक पहले सचिन ने उनसे फोन पर बात की थी। (Aligarh) उसने बताया था कि सब कुछ ठीक है। हालांकि ज्यादा देर तक बात नहीं करके सचिन ने फ्री होकर बात करने को कहा था। उन्होंने अपने भाई को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच ऑपरेशन चलने की बात भी बताई थी।
शहीद सचिन के परिवार का रो-रो कर बहुत बुरा हाल हो रहा है. परिजन फिलहाल जवान के शव का इंतजार कर रहे हैं, शव के आने के बाद उसका सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. बता दें कि शहीद जवान सचिन अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र के नगरिया गोरला गांव के रहने वाले थे. जम्मू-कश्मीर के राजौरी कालाकोट में बाजिमाल में बुधवार को सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में 5 जवान शहीद हुए हैं.
Aligarh: शहीद सचिन के बारे में
सचिन अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र के नगरिया गोरला गांव के रहने वाले थे। (Aligarh) वह 20 मार्च 2019 को सेना में भर्ती हुए थे। इसके बाद वह स्पेशल फोर्स में कमांडो बन गए थे। वर्तमान में सचिन राजौरी में पैरा टू रेजीमेंट में तैनात थे।
सचिन की शादी मथुरा के माट थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती के साथ तय हुई थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। सचिन शादी की छुट्टियों पर घर आने वाले थे, लेकिन अब उनका शव घर पहुंच रहा है। सचिन के शहीद होने से देश ने एक सच्चे वीर सपूत को खो दिया है। उनकी शहादत देश के लिए अमर रहेगी।










