Delhi News: केजरीवाल के इस्तीफे पर ‘वोटिंग’ का आगाज, जानिए कैसे बता सकते हैं आप

Delhi News: केजरीवाल के इस्तीफे पर 'वोटिंग' का आगाज, जानिए कैसे बता सकते हैं आप
Facebook
X
WhatsApp

Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को यदि कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार किया जाता है तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए या फिर जेल से सरकार चलानी चाहिए? आम आदमी पार्टी शुक्रवार से दिल्ली में इस पर रायशुमारी का आगाज करने जा रही है। खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले दिनों कार्यकर्ता सम्मेलन में इसका ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि वह इस्तीफे को जूते की नोक पर रखते हैं, लेकिन फैसला दिल्ली की जनता से पूछने के बाद लिया जाएगा।

आम आदमी पार्टी ने रायशुमारी के लिए इस बार कोई फोन नंबर या ईमेल आईडी जारी नहीं की है, बल्कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं को घर-घर भेजने का फैसला किया है। डो-टू-डोर कैंपेन के अलावा नुक्कड़ सभाओं का भी आयोजन किया जाएगा। पार्टी के एक नेता ने बताया कि कार्यकर्ता दिल्लीवासियों के घर या मोहल्ले में नुक्कड़ सभा के जरिए उनसे संपर्क करेंगे। उन्हें एक फॉर्म दिया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे को लेकर सवाल पूछते हुए दो विकल्प दिए जाएंगे। फॉर्म भरकर कार्यकर्ताओं को वापस करना है। पूरी दिल्ली से फॉर्म को एकत्रित करने के बाद देखा जाएगा कि जनता की राय क्या है और इसके मुताबिक फैसला किया जाएगा।

Delhi News: ऑफलाइन मोड’ का चुनाव किया

आम आदमी पार्टी ने पंजाब से गुजरात तक मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरे के चुनाव और अन्य कुछ मुद्दों पर पहले भी रायशुमारी करा चुकी है। हालांकि, पहली बार पार्टी ने इसके लिए ‘ऑफलाइन मोड’ का चुनाव किया है। खुद अरविंद केजरीवाल ने पिछले दिनों इसकी वजह का खुलासा किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को रायशुमारी के लिए घर-घर जाने का निर्देश देते हुए कहा कि वे इसे ही लोकसभा चुनाव के लिए कैंपेन का आगाज समझें।

Delhi News: आम आदमी पार्टी को भरोसा है कि दिल्ली की अधिकतर जनता अरविंद केजरीवाल के कामकाज से खुश है और लोग उन्हें जेल में रहकर भी कामकाज संभालने को कहेंगे। ऐसे में यदि केजरीवाल को गिरफ्तार किया जाता है तो भी वह मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे और पार्टी के पास विपक्ष खासकर भाजपा की ओर से इस्तीफे की मांग उठाने पर ठोस जवाब होगा। दूसरी तरफ पार्टी घर-घर जाकर जनता से संपर्क साधकर लोकसभा चुनाव की तैयारी भी करने जा रही है। घर-घर जाकर यह बताने की कोशिश की जाएगी कि पार्टी के नेताओं को झूठे केसों में फंसाया गया है।

दरअसल, दिल्ली के कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के तीन वरिष्ठ नेता जेल जा चुके हैं। विजय नायर के अलावा पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पिछले दिनों प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केजरीवाल को भी समन किया था। हालांकि वह पेश नहीं हुए थे। आम आदमी पार्टी को आशंका है कि ईडी केजरीवाल को भी गिरफ्तार कर सकती है। ऐसे में पार्टी दिल्ली की जनता से पूछना चाहती है कि यदि आशंका सच होती है तो केजरीवाल को मुख्यमंत्री का पद छोड़ देना चाहिए या फिर जेल से ही सरकार चलानी चाहिए।

https://youtu.be/SihPTnADU5E?si=ffMPB_6PMYvJcK7m

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें