UP Crime: हैवान बना पिता! अपने 4 बच्चों को सुंघाया नशीला पदार्थ फिर कर दी हत्या

UP Crime: हैवान बना पिता! अपने 4 बच्चों को सुंघाया नशीला पदार्थ फिर कर दी हत्या
Facebook
X
WhatsApp

UP Crime: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में 19 नवंबर को हुई चार मासूम बच्चों की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने बच्चों के पिता वीरेंद्र को गिरफ्तार किया है. वीरेंद्र पर बच्चों को गला दबाकर हत्या करने का आरोप है.

जानकारी के अनुसार, 19 नवंबर को उन्नाव के बारासगवर के गांव लालमन खेड़ा में चार मासूम बच्चों की मौत हो गई थी. शुरुआत में पुलिस ने इन बच्चों की मौत करंट लगने से होने की बात कही थी. लेकिन बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चों की मौत जहर से होने की पुष्टि हुई.

इस मामले में बच्चों की मां शिव देवी ने अपने पति वीरेंद्र पर बच्चों को करंट लगाकर और जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया था. वीरेंद्र ने भी बच्चों की मौत के बाद जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी. लेकिन वह बच गया और अस्पताल में भर्ती रहा.

UP Crime: खेत में डालने वाली दवा

वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले पत्नी से हुए विवाद के चलते वह तनाव में था. जिसके बाद वो खेत में डालने वाली दवा लेकर आया फिर अपने दो बच्चो को उसने सुगंध सुंघाई जिससे दोनों मासूम बेहोश हो गए वही अपने बाकी के दो बच्चो को उसने वो जहरीला पदार्थ खिला दिया जिससे वो भी बेहोश हो गए. उसके बाद मौका पाकर उसने उन सभी का गाला घोटकर हत्या कर दी.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिता का गांव की एक अन्य महिला से प्रेम प्रसंग है. इसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था. झगड़े के बाद वीरेंद्र ने गुस्से में आकर बच्चों की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पिता वीरेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

https://youtu.be/Yu4jPV6WqsQ?si=YorLBniOxQMnVRT-

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें