UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में सर्द हवाओं का दौर जारी है। इस कारण ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
उत्तर प्रदेश के मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है। (UP Weather Today) इन जिलों में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, बिजनौर, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, औरैया, इटावा, मैनपुरी, और कानपुर देहात शामिल हैं।

मौसम विभाग ने इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। (UP Weather Today) इन जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। इससे दृश्यता कम हो सकती है। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना है। (UP Weather Today) इन जिलों में लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, कानपुर नगर, झांसी, प्रयागराज, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, और बहराइच शामिल हैं।

UP Weather Today: मुजफ्फरनगर में सबसे सर्द रही रात
पिछले 24 घटों में प्रदेश में सबसे कम तापमान मुजफ्फरनगर में दर्ज किया गया है. यूपी के ज़्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है. यहां रात को न्यूनतम पारा 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 9.2 रहा, मेरठ, नजीबाबाद में 7.2, शाहजहांपुर में में 7.5. अयोध्या में 7.0, गाजीपुर में 7.4, बरेली में 8.3, वाराणसी में 9.0 और गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 8.1 दर्ज किया गया है.

अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा, जिसके बाद तापमान 2-3 तक बढ़ने की संभावना है, जबकि अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी और फिर धीरे-धीरे गिरने की संभावना जताई गई है.









