UP Politics: उत्तर प्रदेश में चुनावी मौसम से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के मुख्यमंत्री आवास पर कई जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों से मुलाकात की। इस दौरान मेरठ के सिवालखास से आरएलडी विधायक गुलाम मोहम्मद भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा साझा की गई तस्वीर में आरएलडी विधायक सीएम योगी को किसी संबंध में पत्र देते हुए नजर आ रहे हैं।
इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि क्या आरएलडी और भाजपा के बीच गठबंधन की संभावना है? (UP Politics) हालांकि, दोनों दलों की ओर से इस पर कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया गया है।आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने हाल ही में कहा था कि उनकी पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी से गठबंधन करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी का लक्ष्य सभी जातियों और धर्मों के लोगों को एकजुट करना है।

भाजपा ने भी गठबंधन के लिए खुला दरवाजा रखा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि भाजपा सभी दलों के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार है। चुनाव से पहले होने वाली ऐसी मुलाकातें सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन जाती हैं। (UP Politics)इन मुलाकातों के जरिए पार्टियां एक-दूसरे की राय जानने और गठबंधन की संभावनाओं का पता लगाने का प्रयास करती हैं।
UP Politics: इन विधायकों से की मुलाकात
हालांकि इसके अलावा भी सीएम योगी ने अपने सरकारी आवास पर कई विधायक, सांसद और मंत्रियों से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा साझा की गई है. सीएम योगी ने हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, गोविंदनगर विधायक सुरेन्द्र मैथानी, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, एमएलसी राम गोपाल, ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे से मुलाकात की.
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी, मंत्री संजीव कुमार गोंड, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, घाटमपुर विधायक सरोज कुरील, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, बलहा विधायक सरोज सोनकर, भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर एक अलावा सहारनपुर जनपद के कई विधायकों से मुलाकात की.
दरअसल, आगामी चुनाव से पहले माना जा रहा है कि कई विधायक अपना पाला बदल सकते हैं. इस वजह से आरएलडी विधायक की मुख्यमंत्री से मुलाकात की तस्वीर चर्चा में बनी हुई है.










