Vivek Bindra Controversy : फेमस मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा ने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा ,जानिए पूरा मामला

Vivek Bindra Controversy : फेमस मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा ने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा ,जानिए पूरा मामला
Facebook
X
WhatsApp

Vivek Bindra Controversy : चर्चित मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा एक के बाद एक विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। एक अन्य जाने-माने मोटिवेशनल स्पीकर संदीप माहेश्वरी के साथ जारी उनकी लड़ाई अभी खत्म भी नहीं हुई कि एक नए विवाद ने जन्म ले लिया है। ताजा मामला घरेलू हिंसा से जुड़ा है। विवेक बिंद्रा पर अपनी पत्नी से मारपीट करने का आरोप लगा है। बिंद्रा के साले ने उनके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

विवेक बिंद्रा ने यानिका नामक महिला से 6 दिसंबर 2023 को नोएडा के ललित मानगर होटल में शादी की थी। शादी के महज 8 दिन बाद 14 दिसंबर को उनके साले वैभव क्वात्रा ने नोएडा सेक्टर 126 क्षेत्र के थाने में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। विवेक बिंद्रा नोएडा में सुपरनोवा वेस्ट रेसीडेंसी 4209 प्लेट सेक्टर 94 में रहते हैं। फिलहाल उनकी ओर से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर पत्नी के साथ मारपीट का आरोप, कान का पर्दा  फटा, FIR दर्ज - Up18 News

Vivek Bindra Controversy :विवेक बिंद्रा पर क्या है आरोप?

विवेक बिंद्र के साले वैभव क्वात्रा ने जो पुलिस को लिखित शिकायत दी है, उसके मुताबिक घटना सात दिसंबर की है यानी शादी के अलगे दिन की। विवेक बिंद्रा सुबह में अपनी मां प्रभा से किसी बात को लेकर बहस कर रहे थे। इस बात को लेकर मेरी बहन यानिका ने बीच बचाव किया तो जीजा विवेक ने मेरी बहन को कमरे में बंद कर गाली-गलौज की। इसके बाद उसे बुरी तरह से पीटा। उसकी बहन को इतनी चोट लगी है कि उसे सुनाई देना तक बंद हो गया है।

Motivational speaker Vivek Bindra

मारपीट के दौरान विवेक ने यानिका के बाल भी जोर-जोर से खींचे। सिर पर चोट लगने के बाद उसे चक्कर आने लगे। उसके पूरे शरीर पर जख्म के निशान हैं। यानिका को गंभीर हालत में दिल्ली के कड़कड़डुमा स्थित कैलाश अस्पताल में एडमिट कराया गया है। विवेक ने यानिका का मोबाइल तक तोड़ डाला। वैभव क्वात्रा ने विवेक बिंद्रा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Vivek Bindra Controversy :विवेक बिंद्रा का प्रोफाइल

image 494

बता दें कि इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर विवेद बिंद्रा खुद को बिजनेस गुरू बताते हैं। उनका दावा है कि वो दुनिया की सबसे बड़े एडटेक कंपनी चला रहे हैं। उनके यूट्यूब पर 21.4 मिलियन फॉलोवर और इंस्टाग्राम पर 3.9 मिलियन फॉलोवर हैं। बिंद्रा इससे पहले भी कई बार बड़े विवादों में घिर चुके हैं।

image 496

Vivek Bindra Controversy :विवादों में रहे हैं विवेक बिंद्रा

विवेक बिंद्रा इससे पहले भी कई बार विवादों में घिरे हैं। 2022 में उन्होंने एक वीडियो में कहा था कि भारतीय महिलाएं “दूसरी श्रेणी की नागरिक” हैं। इस बयान पर काफी हंगामा हुआ था और कई लोगों ने उनकी निंदा की थी। इसके अलावा, बिंद्रा पर कई बार अपने कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया गया है।

image 492

Vivek Bindra Controversy :क्या है घरेलू हिंसा कानून?

भारत में घरेलू हिंसा से महिलाओं को बचाने के लिए घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 लागू है। इस अधिनियम के तहत किसी भी पुरुष द्वारा अपनी पत्नी, बहन, बेटी या अन्य महिला संबंधी पर शारीरिक, मानसिक या यौन हिंसा करना अपराध है। इस अपराध की सजा तीन साल तक की जेल या जुर्माना या दोनों हो सकती है।

image 493

Vivek Bindra Controversy :क्या है विवेक बिंद्रा पर आरोपों का मतलब?

विवेक बिंद्रा पर लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं। अगर ये आरोप सही साबित होते हैं, तो उन्हें घरेलू हिंसा के आरोप में सजा हो सकती है। यह उनके करियर और प्रतिष्ठा के लिए एक बड़ा झटका होगा।

https://youtu.be/VwDF5WYLUbc?si=rEW1DEXIAxi4y6p8

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें