Raebareli Road Accident: घने कोहरे के चलते रोडवेज बस और ट्रक में हुई टक्कर

Raebareli Road Accident: घने कोहरे के चलते रोडवेज बस और ट्रक में हुई टक्कर
Facebook
X
WhatsApp

Raebareli Road Accident: रायबरेली जनपद में आज शनिवार की सुबह कोहरे के कारण सवारियों से भरी रोडवेज बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण हुई कि बस के परखच्चे उड़ (Raebareli Road Accident) गए। लेकिन, गनीमत ये रही कि हादसे में ज्यादा सवारियां चोटिल नहीं हुईं। हादसे में केवल एक महिला यात्री और एक युवक घायल हो गए हैं। जिन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह रायबरेली से सवारी लेकर कानपुर जा रही रोडवेज बस को सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से बस यात्रियों को बाहर निकाला गया। वहीं, टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार होने में कामयाब हो गया।

Raebareli Road Accident: पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी

बस ड्राइवर रवि कुमार ने बताया कि रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने बस में टक्कर मार दी है। जिसमें सभी सवारी सुरक्षित हैं। एक महिला यात्री को सिर में चोट लगी है बाकी सभी लोग ठीक है। जेल रोड के रहने वाले यात्री दिलीप कुमार सैनी ने बताया कि मुझे और एक महिला यात्री की चोट लगी है। हालांकि हादसे में सभी सवारियां सुरक्षित हैं।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इससे पहले शुक्रवार को भी रायबरेली में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ था। एसजेएस पब्लिक स्कूल के स्टाफ को लेकर जा रही बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई थी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसा होने से मौके पर चीख पुकार मच गई थी।

https://youtu.be/BsI5GnK3LjI?si=1bGy4tlJawCZOujB

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें