Hardoi News: नक़ली शराब का कारोबार! बीजेपी नेता समेत तीन गिरफ़्तार

Hardoi News: नक़ली शराब का कारोबार! बीजेपी नेता समेत तीन गिरफ़्तार
Facebook
X
WhatsApp

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई (Hardoi News) में नकली शराब को लेकर लगातार पुलिस व आबकारी विभाग का अभियान चलता रहता है। पुलिस व आबकारी विभाग समय-समय पर अभियान चला कर बड़े स्तर पर जनपद में नकली व कच्ची शराब बनाने वालों का भंडाफोड़ करता है। जनपद में बड़े स्तर पर नकली शराब बनाने व बेचने का कारोबार होता है। नकली शराब के कारोबार को लेकर प्रदेश सरकार काफी सख्त है। सरकार के निर्देश पर कच्ची और नकली शराब को लेकर समय-समय पर आबकारी विभाग व पुलिस टीम अभियान चला कर बड़ी कार्रवाई करती है।

पुलिस व आबकारी विभाग की लाख कोशिशों के बाद भी जनपद में नकली शराब बनाने व बेचने का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आबकारी विभाग व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा हरदोई में भाजपा नेता समेत तीन लोगों को नकली शराब व उपकरण के साथ गिरफ्तार किया है जबकि एक फ़रार हैं। पुलिस की हिरासत में आए चारों अभियुक्त कच्ची शराब के कारोबार में संलिप्त थे।

उनके कब्जे से आबकारी विभाग व पुलिस (Hardoi News) की संयुक्त टीम को 130 पौवे नकली देशी शराब, नकली बारकोड 105 पीस, नकली ढक्कन 55 पीस,अल्कोहल लगभग 4 लीटर, एक मोटरसाइकिल पैशन प्रो को जप्त किया है। आबकारी विभाग की तहरीर पर पुलिस ने कॉपीराइट समेत आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार आगे के कार्यवाही की जाएगी। पुलिस आबकारी विभाग की इस कार्यवाही से कस्बे में हड़कंप मच गया है।

Hardoi News: अलग-अलग स्थानों पर थे बेचते

आबकारी निरीक्षक गिरीश कुमार अपनी टीम के साथ कछौना क्षेत्र के हरदोई संडीला मार्ग पर शराब निष्कर्ष परिवहन की रोकथाम के लिए खड़े थे कि तभी मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई के कुछ लोग नकली शराब को बेचने जा रहे हैं यदि जल्दी की जाए तो पकड़े जा सकते हैं। मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग द्वारा कछौना कोतवाली पुलिस को सूचना दी।कोतवाली पुलिस व आबकारी विभाग की टीम द्वारा सुजानपुर रोड के पास पहुंचे तभी कछौना की तरफ से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई पड़ी संयुक्त टीम द्वारा मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा किया गया।

https://youtu.be/NsTs9U8T9ps?si=7Ifm5abI2nbJEe7-

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें