Manipur: मणिपुर में बड़ी हिंसा की साजिश का भंडाफोड़, तलाशी अभियान में मिले गोला-बारूद के भंडार

Manipur: मणिपुर में बड़ी हिंसा की साजिश का भंडाफोड़, तलाशी अभियान में मिले गोला-बारूद के भंडार
Facebook
X
WhatsApp

Manipur: मणिपुर में जारी जातीय हिंसा के बीच सुरक्षाबलों ने एक बड़ी साजिश का भंडाफोड़ किया है। तलाशी अभियान में सुरक्षाबलों को भारी मात्रा में गोला-बारूद के भंडार मिले हैं।

जानकारी के मुताबिक, खुफिया सूचना के आधार पर सेना, असम राइफल्स, सीएपीएफ और मणिपुर पुलिस की एक संयुक्त टीम ने 23 दिसंबर को चुराचांदपुर जिले के खोडांग गांव में एक तलाशी अभियान चलाया। (Manipur) इस अभियान में सुरक्षाबलों को 14 इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार, 1 सिंगल बैरल हथियार और 15 अन्य हथियार बरामद हुए।

image 522

इसके अलावा, थौबल जिले के क्वारोक मारिंग गांव में भी एक तलाशी अभियान चलाया गया। (Manipur) इस अभियान में सुरक्षाबलों को एक 9 मिमी कार्बाइन और अन्य युद्ध जैसे भंडार बरामद हुए। सुरक्षाबलों का मानना है कि ये गोला-बारूद और हथियार मणिपुर में बड़ी हिंसा को अंजाम देने के लिए एकत्र किए जा रहे थे। सुरक्षाबलों ने इस मामले में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है।

मणिपुर में 3 मई से कुकी और मैतेई समुदायों के बीच हिंसा जारी है। इस हिंसा में अब तक 150 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। (Manipur) सुरक्षाबलों ने इस हिंसा को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान में अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।

image 523

Manipur: कुकी और मैतेई समुदाए में भड़की थी हिंसा

बता दें कि मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदायों से जुड़ी हिंसा 3 मई को ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ मणिपुर (एटीएसयूएम) की एक रैली के बाद भड़की थी। हिंसा और दंगे जारी रहने और कई लोगों की जान जाने के कारण, केंद्र को शांति बहाल करने के लिए अर्धसैनिक बलों को तैनात करना पड़ा था।

https://youtu.be/BlRgqB_HIA0?si=d_9J4ifdH-Wui3YR

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें