Lucknow: सपा के बलिया जिले के जिलाध्यक्ष की सड़क दुर्घटना में मौत, लोहिया पार्क के पास हुई दुर्घटना

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की रविवार की सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे लखनऊ के लोहिया पार्क के पास टहलने के बाद स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। (Lucknow) उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकताओं में शोक की लहर दौड़ गई। राजमंगल यादव फेफना विधानसभा के बिसुकिया निवासी थे। वे श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ के महामंत्री भी रहे चुके हैं। इसके साथ-साथ वे जिला पंचायत सदस्य से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी संभाल चुके हैं। वह 2006 से लेकर 2011 तक जिला पंचायत अध्यक्ष रहे थे।

image 545

Lucknow: घटना की जांच के लिए पुलिस ने एक टीम गठित कर दी है।

जनवरी 2020 में सपा जिला अध्यक्ष बने थे, दूसरी बार भी पार्टी ने इनपर विश्वास कर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। वे पार्टी के एक लोकप्रिय नेता थे (Lucknow) और अपने कार्यों से लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे।

image 546

घटना की सूचना मिलते ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व सांसद रामधारी यादव, विधायक वीरेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष रमाकांत यादव सहित अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

घटना की जांच के लिए पुलिस ने एक टीम गठित कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

https://youtu.be/3cAXOm9Mvcc?si=7_uvioT9nw3MQgWP

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें