Barabanki News : बाराबंकी जिले में सोमवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एक मिनी मैराथन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस मिनी मैराथन में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया, जिसमें कई अधिकारी, सरकारी कर्मचारी, स्कूलों के बच्चे, एथलीट और अधिवक्ता शामिल थे।
महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे पाए गए कोरोना पॉजिटिव. #india24x7livetv #NewsUpdates #maharashtra pic.twitter.com/iJ4ma5WzXx
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 25, 2023
Barabanki News : मिनी मैराथन में सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा
मिनी मैराथन बस अड्डे से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए जीआईसी ऑडियोरियम में जाकर समाप्त हुई। इस मिनी मैराथन का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक करना था। साथ ही, लोगों को फिट रहने का संदेश भी इस मिनी मैराथन के द्वारा दिया गया। मिनी मैराथन में ब्वॉयज और गर्ल्स ग्रुप में फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड आने वाले प्रतियोगियों को अपर जिला जज राकेश यादव और नोडल स्वीप ओपी त्रिपाठी ने ट्राफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

Barabanki News : लोगों को मताधिकार के प्रति किया जागरूक

अपर जिला जज राकेश यादव ने कहा कि इस मिनी मैराथन से लोगों को फिट रहने के साथ-साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए भी जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि मताधिकार का प्रयोग प्रत्येक नागरिक के लिए बहुत जरूरी है। जिले के डीआईओएस और नोडल स्वीप ओपी त्रिपाठी और युवा कल्याण खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चयनित यूथ आइकॉन असद साजिद ने कहा कि मताधिकार का प्रयोग प्रत्येक नागरिक के लिए बहुत जरूरी है। इस मिनी मैराथन से लोगों में स्वस्थ रहने के साथ-साथ मतदान को लेकर भी अच्छा मैसेज गया है।









