Bihar: बिहार के कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड के खुर्दे गांव में,बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान जी की टीम, जमावादी यूथ ब्रिगेड ने पहुंचकर ,वृद्ध महिला एवं पुरुष को कंबल का वितरण किया गया जमावादी युथ,ब्रिगेड टीम के एक होनहार गार्जियन तबरेज खान एवं जदयू के नेता कैमूर के जिला अध्यक्ष लियाकत अंसारी जी भी मौजूद रहे।
Bihar
तबरेज खान ने कहा कि जमावादी यूथ ब्रिगेड हमेशा समाज के कमजोर वर्गों की मदद के लिए तत्पर रहता है। (Bihar) उन्होंने कहा कि हमने आज खुर्दे गांव में वृद्धजनों को कंबल का वितरण करके उन्हें सर्दियों की ठंड से राहत दिलाने का प्रयास किया है।
लियाकत अंसारी ने कहा कि वृद्धजन हमारे समाज के धरोहर हैं। उनकी सेवा करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि सरकार वृद्धजनों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है।
कंबल वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वृद्ध महिला और पुरुष मौजूद थे। (Bihar) उन्होंने सरकार और जमावादी यूथ ब्रिगेड के इस पहल की सराहना की।










