Mathura News : राजस्थान के CM की पत्नी और पुत्र कर रहे गोवर्धन गिरिराज की दंडवती परिक्रमा

Mathura News : राजस्थान के CM की पत्नी और पुत्र कर रहे गोवर्धन गिरिराज की दंडवती परिक्रमा
Facebook
X
WhatsApp

Mathura News : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पत्नी गीता शर्मा मंगलवार को मथुरा पहुंची। इसके बाद सीएम भजन लाल शर्मा की पत्नी ने अन्य श्रद्धालुओं की तरह गोवर्धन गिरिराज महाराज जी की दंडवती परिक्रमा शुरू की। उनके साथ उनके बेटा भी गिरिराज महाराज जी की दंडवती परिक्रमा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की पत्नी और पुत्र को परिक्रमा करते देख वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने उनकी सादगी और आस्था की सराहना की।

Mathura News : पांच दिन में पूरी होगी परिक्रमा

image 596

भजन लाल शर्मा के राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में उनकी पत्नी और पुत्र गोवर्धन गिरिराज महाराज जी की दंडवती परिक्रमा कर रहे हैं। उनकी परिक्रमा लगभग पांच दिन में पूरी होगी। पहले दिन उन्होंने तीन किमी परिक्रमा पूरी की। गोवर्धन गिरिराज महाराज जी की परिक्रमा 21 किमी की है। इस दौरान सीएम की पत्नी की दंडवती परिक्रमा की वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

image 597

Mathura News : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बेटा

image 598

इस दौरान वे जाम में भी फंस गये। लेकिन फिर भी उन्होंने अपनी परिक्रमा को रोका नहीं और सड़क पर लेटकर परिक्रमा करती रहीं। इस दौरान उनकी सादगी और आस्था की लोगों ने भी सराहना की। मथुरा पहुंचने के बाद गीता शर्मा और उनके पुत्र ने पूंछरी का लौठा मंदिर में दर्शन पूजन किया। इसके बाद परिक्रमा शुरू की। उनके साथ चार से पांच सुरक्षाकर्मी भी हैं।

विदित हो कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की गोवर्धन गिरिराज महाराज जी में अटूट आस्था है। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने चार दिन पहले गोवर्धन में दानघाटी, श्रीनाथ जी और पूंछरी का लौठा मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की थी।

https://youtu.be/fL77uZ6A_Mo?si=KU9zcKlLY_6oYpQP

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें