Meerut News: घने कोहरे का कहर! बीजेपी के महामंत्री की सड़क हादसे में मौत

Meerut News: घने कोहरे का कहर! बीजेपी के महामंत्री की सड़क हादसे में मौत
Facebook
X
WhatsApp

Meerut News: जिले में भारतीय जनता पार्टी के महानगर महामंत्री की बुधवार सुबह घने कोहरे के बीच सड़क हादसे में मौत (Meerut News) हो गई। हादसा पुलिस लाइन के गेट नंबर चार के पास उस समय हुआ जब भाजपा नेता स्कूटी से लोहियानगर जा रहे थे। हादसे को अंजाम देकर हमलावर वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। भाजपा नेता के सड़क हादसे में मारे जाने की सूचना शहर में आग की तरह फैल गई। भाजपा नेता की मौत से भाजपा एवं व्यापारिक संगठनों में शोक छा गया।

अतिरिक्त फल मंडी में भी उनके निधन पर शोक में व्यापार बंद कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के महानगर महामंत्री राजकुमार सोनकर लोहिया नगर फल एवं सब्जी व्यापार संगठन के अध्यक्ष भी थे। उनका लोहियानगर मंडी में व्यापार भी था। भाई राकेश सोनकर ने बताया कि राजकुमार सोनकर रोजाना की तरह सुबह स्कूटी से लोहियानगर जा रहे थे।

Meerut News: हादसे में गंभीर रूप से घायल

पुलिस लाइन के गेट नंबर चार पर सामने से आ रही क्रेटा ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल राजकुमार सोनकर को जसवंत राय अस्पताल ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजकुमार सोनकर के निधन की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी महेश राठौर ने बताया कि हमलावर वाहन के बारे में जानकारी के लिए घटनास्थल व आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। हादसे में भाजपा नेता एवं व्यापारी राजकुमार सोनकर की मौत की सूचना पर भाजपा नेता विनीत शारदा अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, वरूण अग्रवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, अशोक प्रधान सोनकर, सरफराज अंसारी ने दुख व्यक्त किया।

https://youtu.be/q1LjhT9ZHR0?si=02EcqyMbHptFE7Nh

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें