Sitapur: अज्ञात महिला का खेत में मिला शव,मामला संदिग्ध

Sitapur: अज्ञात महिला का खेत में मिला शव,मामला संदिग्ध
Facebook
X
WhatsApp

Sitapur: सीतापुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बाबूपुर गांव में संदिग्ध अवस्था में एक महिला का शव मिला है। सुबह करीब 9 बजे ग्रामीणों को गांव के देवीदास कुटिया के बगल में बाग के निकट शव पड़ा मिला। लोगों ने मामले की सूचना कोतवाली को दी।

सूचना पर इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह चौहान व उपनिरीक्षक अरविंद कुमार कटियार पहुंचे। (Sitapur) कई ग्रामीणों और लोगों ने शव की पहचान करने की कोशिश तो की मगर पहचान नहीं हो सकी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम भी मामले की छानबीन में जुटी रही। टीम द्वारा महिला की चप्पल व चूड़ियों का सैंपल भी लिया गया।

लोगों का मानना है कि महिला के गले में चोट के निशान पाए गए हैं जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि महिला की फांसी लगी थी और बाद में शव को शायद खेत में डाल दिया गया है। (Sitapur) महिला की उम्र लगभग 40 साल बताई जा रही है।

जहां शव पाया गया है वहां से लगभग 300 मीटर की दूरी पर बाबूपुर हाल्ट है और लगभग 100 मीटर पर रेलवे लाइन है। ऐसे में लोग ये भी कयास लगा रहे हैं कि महिला ट्रेन से सफर कर रही होगी या ट्रेनों में समान बेचने का काम करती होगी।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। (Sitapur) पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sitapur: महिला की पहचान के लिए अपील

पुलिस ने महिला की पहचान के लिए अपील की है। पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 40 साल है। उसकी ऊंचाई लगभग 5 फीट 4 इंच है। उसके बाल काले और लंबे हैं। उसके चेहरे पर चेचक के निशान हैं।

पुलिस ने कहा कि यदि किसी को महिला की पहचान होती है तो वह पुलिस को सूचना दे सकता है।

रिपोर्ट- सन्तोष कुमार वर्मा

https://youtu.be/A7keaSwdYgA?si=xxBG2e_GMEcPA8-N

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें