INDIA Alliance: मायावती को बनाएं PM चेहरा- बसपा सांसद, तब INDIA गठबंधन में होगी एंट्री

INDIA Alliance: मायावती को बनाएं PM चेहरा- बसपा सांसद, तब INDIA गठबंधन में होगी एंट्री
Facebook
X
WhatsApp

INDIA Alliance: बहुजन समाज पार्टी (BSP) के सांसद मलूक नागर ने विपक्षी गठबंधन इंडिया में मायावती को प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि विपक्षी गठबंधन भाजपा को हराना चाहता है तो उसे बसपा मुखिया मायावती को प्रधानमंत्री चेहरे के रूप में पेश करना होगा।

नागर ने कहा कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोकना किसी के बूते की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के पास करीब 37-38 फ़ीसदी वोट है और इसमें मायावती के करीब तेरह फ़ीसदी वोट को जोड़ने पर विपक्ष को निर्णायक बढ़त हासिल हो सकती है।

INDIA Alliance: प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाना होगा

उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा उत्तर प्रदेश में भाजपा के 44 फ़ीसदी वोट से काफी ज्यादा है मगर मायावती के वोट बैंक को हासिल करने के लिए विपक्षी दलों को उन्हें प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाना होगा। उन्होंने कहा कि मायावती को पीएम चेहरा बनाने का लाभ पूरे देश में मिलेगा और विपक्षी गठबंधन के वोट बैंक में काफी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

उन्होंने कहा कि भगवान ब्रिगेड दलित मतदाताओं को भी अपने और आकर्षित करने में जुटी हुई है मगर मायावती को पीएम चेहरा बनाने पर यह वोट बैंक वापस आ जाएगा।

नागर के इस बयान के बाद विपक्षी गठबंधन में मायावती को प्रधानमंत्री पद (INDIA Alliance) का चेहरा बनाने पर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने पहले ही कहा है कि यदि बसपा को विपक्षी गठबंधन में शामिल किया गया तो सपा के लिए गठबंधन में शामिल रहना मुमकिन नहीं होगा। बसपा प्रमुख मायावती ने पिछले दिनों संकेत दिया था कि उनकी पार्टी भविष्य के गठबंधन के लिए अपने दरवाजे खुले रखना चाहती है।

https://youtu.be/jI9ltYRwa7k?si=9Y2ym3hi0bWc97jh

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें