UP News: पति को चाय मांगना पड़ा भारी! पत्नी ने आंख में घोंप दी कैंची

UP News: पति को चाय मांगना पड़ा भारी! पत्नी ने आंख में घोंप दी कैंची
Facebook
X
WhatsApp

UP News: एक युवक को अपनी पत्नी से एक कप गर्म चाय मांगना बहुत भारी (UP News) पड़ गया. सुबह चाय की मांग करने पर पत्नी भड़क गई और अपने पति की आंख में कैंची घोंप दी. युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किराया गया है. पुलिस के आने से पहले ही महिला घर से फरार हो गई.

UP News: ये है पूरा मामला

पूरा मामला यूपी के बागपत का है. घायल युवक को सीएचसी से मेरठ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. बड़ौत निवासी अंकित (28) की शादी तीन साल पहले रमाला थाना इलाके के सूप गांव निवासी एक युवती से हुई थी. शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक चलता रहा, लेकिन पिछले डेढ़ साल से आए दिन किसी न किसी बात को लेकर पति और पत्नी के बीच कहासुनी-मारपीट होने लगी.

इसी बीच बीते दिन जब अंकित ने पत्नी से चाय मांगी, तो वह भड़क गई और कमरे के अंदर चली गई. थोड़ी देर बाद ही वह कैंची उठाकर लाई और चारपाई पर बैठे अपने पति अंकित की आंख में घोंप दी. इससे अंकित लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गया. शोर सुनकर युवक की भाभी और भतीजे दौड़े. पुलिस को बुलाया गया. पुलिस के आने से पहले ही पकड़े जाने के डर से आरोपी पत्नी घर से फरार हो गई. पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर किया गया.

https://youtu.be/ataFnsiIXmQ?si=lomXdI0Ufm7nrHe4

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें