Prayagraj News: मासूम की निर्मम हत्या, हत्यारे की तलाश में पुलिस

Prayagraj News: मासूम की निर्मम हत्या, हत्यारे की तलाश में पुलिस
Facebook
X
WhatsApp

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले (Prayagraj News) में एक मासूम की हत्या कर दी गई। उसका शव घर के पीछे स्थित एक तालाब के किनारे मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र के बड़ी हल्दी गांव निवासी कामरान का आठ वर्षीय बेटा तमीम उर्फ बाबू बुधवार शाम को घर के सामने खेलते हुए गायब हो गया था। काफी खोजने के बाद जब उसकी जानकारी नहीं मिली तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी।

Prayagraj News: मासूम के सर पर गंभीर चोट के निशान

बृहस्पतिवार की सुबह तमीम का शव घर के पीछे स्थित तालाब के पास पड़ा मिला। सूचना पर परिवार और गांव वाले पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि मासूम की हत्या की गई है। मासूम के सर पर गंभीर चोट के निशान हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। औद्योगिक क्षेत्र थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर बच्चे के अपहरण का मुकदमा कल रात को ही दर्ज कर लिया गया था।

आज सुबह घर के पीछे तालाब के पास उसका शव मिला है। उसके सिर पर चोट के निशान हैं। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। गांव के दो संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए उठाया गया है। मामले की जांच पड़ताल चल रही है। घटना से गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस जल्द से जल्द हत्यारे को गिरफ्तार करने का भरोसा दिला रही है।

https://youtu.be/Fgfs0-xLwyM?si=aVIig-m2GawHAyE7

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें