Fatehpur News : फतेहपुर में शाबिया से सीता बनी मुस्लिम युवती ने मंदिर में की शादी

Fatehpur News : फतेहपुर में शाबिया से सीता बनी मुस्लिम युवती ने मंदिर में की शादी
Facebook
X
WhatsApp

Fatehpur News : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दो अलग-अलग समुदाय के प्रेमी युगल को हिंदू संगठनों के लोगों ने मंदिर में शादी करवा दी। इस घटना की हर तरफ चर्चा हो रही है। जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के नरतौली गांव के रहने वाले माहताब की 20 वर्षीय पुत्री शाबिया का पास के ही सोनबरसा गांव के रहने वाले दिनेश का 22 वर्षीय पुत्र संजय से करीब तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच प्यार इस कदर चढ़ा कि दोनों ने शादी करने का निर्णय ले लिया।

Fatehpur News : हिंदू रीति रिवाज से दोनों की शादी

युवती शाबिया के परिवार के लोगों को जब जानकारी हुई तो विरोध कर दिया। जिसके बाद दोनों प्रेमी युगल ने कोर्ट की शरण में जाकर राजीनामा लिखवाया। लेकिन उसके पहले हिंदू संगठनों की इस बात की जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे और दोनों को साथ ले जाकर शहर के तामेश्वर मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से दोनों की शादी करा दिया।

Fatehpur News

Fatehpur News : हिंदू संगठनों पर लगा आरोप

शादी के गवाह बने बजरंग दल के जिला सह संयोजक धर्मेंद्र सिंह जनसेवक, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग सम्पर्क प्रमुख प्रदीप सिंह सहित अन्य पदाधिकारी ने दोनों को आशीर्वाद दिया। इस घटना पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

image 628

कुछ लोग इन हिंदू संगठनों की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने प्रेमी युगल की शादी करवाकर एक अच्छा काम किया। वहीं, कुछ लोग इन हिंदू संगठनों पर आरोप लगा रहे हैं कि वे धर्मांतरण कराने का काम कर रहे हैं।

image 625

हालांकि, हिंदू संगठनों का कहना है कि उन्होंने सिर्फ प्रेमी युगल की मदद की है। उन्होंने किसी भी तरह का धर्मांतरण नहीं करवाया है। यह घटना एक बार फिर से धर्म और प्रेम के बीच की टकराहट को उजागर करती है। ऐसे में यह देखना होगा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं कितनी बार होती हैं और इनका समाज पर क्या असर होता है।

https://youtu.be/MLXgghgihuk?si=DG6t2HNC9SkJxZsT

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें