Lucknow News : RO ARO पेपर लीक मामले की होगी जांच, योगी सरकार ने मांगा सबूत…

Lucknow News : RO ARO पेपर लीक मामले की होगी जांच, योगी सरकार ने मांगा सबूत...
Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा 2023 पेपर लीक के आरोपों को लेकर सरकार ने जांच का आदेश दिया है। 27 फरवरी तक अभ्यर्थियों से साक्ष्य मांगे गए हैं।

Lucknow News : सरकार ने जांच कराने का लिया निर्णय

image 408

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा बीते 11 फरवरी को आयोजित की गई समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) परीक्षा – 2023 से जुड़ी शिकायतों की भी जांच कराने का निर्णय लिया है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक ने आदेश भी जारी कर दिया है। इसके मुताबिक बीते 11 फरवरी को आयोजित की गई समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) परीक्षा – 2023 के संबंध में शासन को संज्ञान में लाए गए तथ्यों एवं शिकायतों के दृष्टिगत परीक्षा की शुचिता व पारदर्शिता के उद्देश्य में यह निर्णय लिया गया है कि परीक्षा के संबंध में प्राप्त शिकायतों का शासन स्तर पर परीक्षण किया जाए।

lucknow news

Lucknow News : शासन द्वारा प्राप्त साक्ष्यों की होगी जांच

image 407

आदेश में कहा गया है कि इस परीक्षा के संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा इसकी शुचिता को प्रभावित करने वाले तथ्यों को संज्ञान में लाना चाहें तो वह अपना नाम तथा पूरा पता तथा साक्ष्यों सहित कार्मिक तथा नियुक्ति विभाग के ई-मेल आई.डी.- secyappoint@nic.in पर 27 फरवरी तक उपलब्ध करा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि बीते 11 फरवरी को समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ/एआरओ) की प्रारंभिक परीक्षा हुई थी। परीक्षा होने के बाद से ही पेपर लीक होने का मामला सामने आने लगा। आरओ/एआरओ परीक्षा अब सवालों के घेरे में है। परीक्षार्थी लगातार पेपर लीक होने के मामले को लेकर पेपर कैसिंल करने की मांग रहे हैं।

https://youtu.be/SH95T_qQFVs?si=p0VcH6sDfDIKep2w

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें