Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा और सपा के बीच जबर्दस्त जोर आजमाइश हो रही है। भाजपा ने अपने आठवें उम्मीदवार संजय सेठ की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत लगा रखी है जबकि सपा भी अपने तीसरे उम्मीदवार को जिताने के लिए जोड़-तोड़ में जुटी हुई है।
Rajya Sabha Election: राजा भैया ने उठाया यह कदम
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विकसित भारत मोदी की गारंटी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. #india24x7livetv #NewsUpdate #BJP #JPNadda pic.twitter.com/Kyyos0ycw1
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) February 26, 2024
दोनों दल राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के दो वोट हासिल करने की कोशिश में (Rajya Sabha Election) जुटे हुए हैं मगर अब राजा भैया ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। उन्होंने राज्यसभा चुनाव के दौरान भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया है। राजा भैया का यह कदम समाजवादी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वैसे 2018 के राज्यसभा चुनाव में भी राजा भैया ने भाजपा को ही समर्थन दिया था।
राजा भैया के इस कदम से लोकसभा चुनाव के दौरान भी नया समीकरण बनने की संभावना जताई जा रही हैं। राजा भैया आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से एनडीए के विधायकों को दिए जाने वाले डिनर में भी शामिल होंगे। राजा भैया से आज सुबह सुभासपा मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने भी मुलाकात की थी और इसके बाद उन्होंने राजा भैया के समर्थन का दावा किया था।









