UP News : सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का निधन, सपा पार्टी में शोक की लहर….

UP News : सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का निधन, सपा पार्टी में शोक की लहर....
Facebook
X
WhatsApp

UP News : समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर रहमान बर्क का मंगलवार को निधन हो गया है. वह 93 साल के थे. शफीकुर्रहमान बर्क लंबे समय से बीमार चल रहे थे. इस महीने की शुरुआत में स्वास्थ्य खराब होने के चलते उन्हें मुरादाबाद स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था. बर्क के निधन से समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है.

UP News : 17वीं लोकसभा में वे सबसे उम्र उम्रदराज थे सांसद

image 433

.दरअसल, पार्टी ने उन्हें लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशी भी बनाया था. शफीकुर्रहमान बर्क को सपा ने फिर दिया टिकटसमाजवादी पार्टी ने इस बार भी शफीकुर्रहमान बर्क को लोकसभा का टिकट दिया था। 17वीं लोकसभा में वे सबसे उम्र उम्र दराज सांसद थे।

UP News : मुस्लिमों के मुद्दों को उठाने और वंदेमातरम पर सियासत करने पर चर्चा में रहे

वह बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक रह चुके थे। मुस्लिमों के मुद्दों को उठाने और वंदेमातरम पर अपने बयानों को लेकर सियासत में चर्चित रहे डा. शफीकुर्रहमान बर्क एक बार फिर सपा की सियासत में बड़ा चेहरा बनकर उभरे। उनका सियासी सफर 60 वर्ष से ज्यादा का था।

UP: SP MP Shafiqur Rahman Burke passes away, was undergoing treatment in private hospital

वह 1967 में संभल विधानसभा क्षेत्र से पहला विधानसभा चुनाव लड़े थे पर कामयाब नहीं हो सके थे। उन्हें राज्य विधानसभा के चुनाव में पहली कामयाबी 1974 में मिली थी। बीकेडी से विधायक चुने गए। इसके बाद 1977 में जनता पार्टी और 1985 में लोकदल, 1989 में जनता दल से विधायक बने।

एक बार मुलायम सिंह यादव की सरकार में होमगार्ड विभाग के मंत्री भी रहे। संसद में उन्होंने 1996 में कदम रखा। जनता दल के टिकट पर वर्ष 1996 के चुनाव में मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए। इसके बाद वर्ष 1998 और 2004 में मुरादाबाद संसदीय सीट से सपा के सांसद चुने गए।

image 434

जबकि 2009 में संभल लोकसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े और चौथी बार सांसद चुने गए। वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव उन्होंने सपा से लड़ा था पर मामूली अंतर से हार गए थे। वर्ष 2019 में सपा-बसपा-रालोद के गठबंधन से चुनाव जीते और पांचवीं बार सांसद चुने गए।

https://youtu.be/ccHZ3s-T0HE?si=1bXQWNK8Pgktd0EH

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें