Kannauj News : हैवानियत की हदें पार , चार साल की बच्ची से 17 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Kannauj News : हैवानियत की हदें पार , चार साल की बच्ची से 17 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Facebook
X
WhatsApp

Kannauj News : उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद खून से लथपथ बच्ची को ऐसे ही छोड़कर दोनों युवक फरार हो गये। किसी तरह घर पहुंची बच्ची ने अपने साथ हुई हैवानियत की जानकारी पिता को बताई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Kannauj News : जानिए पूरा मामला

छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में उस समय सनसनी फैल गई। एक किशोर ने चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया। एक चार वर्षीय मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच गांव के ही एक युवक ने उसको बहला-फुसला कर अगवा कर लिया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद गांव में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है।

Uttar Pradesh

Kannauj News : ग्रामीणों ने की युवक की पिटाई

बदायूं में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, बहला फुसलाकर घर ले गया था 12 साल का  लड़का | five years old girl raped by 12 years old boy in badaun uttar  pradesh | TV9 Bharatvarsh

चार वर्षीय मासूम बच्ची को पड़ोस का ही एक किशोर बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब खून से लथपथ हालत में बच्ची अपने घर पहुंची तब इस घटना का पता चला। परिजन व अन्य ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी किशोर को पकड़कर पकड़ कर ले गयी और बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत बिगड़ती देख बाद में उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

image 452

इस मामले की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद, सीओ सिटी कमलेश कुमार, सीओ डॉ प्रियंका बाजपेयी ने जिला अस्पताल पहुंच कर घायल बच्ची से मुलाकात की। छिबरामऊ थाने में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

https://youtu.be/cp5hR7-lODc?si=-XnJZ7d7Q63I102p

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें