Lucknow News : यूपी की राजधानी लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने बड़ा प्रदर्शन किया। पुलिस ने बलपूर्वक विरोध-प्रदर्शन को रोक लिया। दरअसल, भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मुख्यालय से निकलकर सीएम आवास का घेराव करने की कोशिश की। लेकिन, प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेडिंग को पार नहीं कर सके।
AAP विधायक प्रकाश जरवाल दोषी करार, खुदकुशी के लिए उकसाने का है मामला. #india24x7livetv #NewsUpdate #aamadmiparty pic.twitter.com/iCuXmlIJ8k
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) February 28, 2024
Lucknow News : भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार (28 फरवरी) को भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन किया। यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (UP Congress State President Ajay Rai) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मुख्यालय से निकलकर मुख्यमंत्री आवास घेराव की कोशिश की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में यह प्रदर्शन किया गया। आरओ-एआरओ परीक्षा (RO-ARO Exam) और यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक (UP Police Paper Leak) के मुद्दे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
Lucknow News : पुलिस हिरासत में प्रदर्शनकारी

यूपी कांग्रेस मुख्यालय से आज दोपहर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम आवास का घेराव करने निकले थे। पुलिस ने मुख्यालय से बाहर निकलने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग लगाई। जिसे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार करने की पुरजोर कोशिश की। लेकिन, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बलपूर्वक रोक लिया। कांग्रेस के कार्यकर्ता पुलिस के बलपूर्वक रोकने पर भी नहीं रुके। उसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कुछ युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बस में बैठा कर इको गार्डन भेज दिया।
Lucknow News : युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे मौजूद

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जबरन बैरिकेडिंग पर चढ़कर मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने का प्रयास किया। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठन इस प्रदर्शन में साथ मौजूद रहे। बुधवार को हुए इस प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी भी मौजूद रहे। उनके साथ प्रदेश युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल थे।









