Rajasthan News : कोरोना का कहर, मुख्यमंत्री भजनलाल हुए कोरोना पॉजिटिव ….

Rajasthan News : कोरोना का कहर, मुख्यमंत्री भजनलाल हुए कोरोना पॉजिटिव ....
Facebook
X
WhatsApp


Rajasthan News :
राजस्थान में एक बार फिर से कोरोना का कहर शुरू हो गया है । पिछले 7 दिन में दो लोगों की कोरोना से मौत हुई है और कई लोग पॉजिटिव हुए हैं।। इस महामारी का दंश भारत सहित पूरी दुनिया झेला है। करोड़ों लोग मौत के गाल में समा गए। कोरोना की ताजा खबर की बात करें को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर आई है।

सीएम शर्मा कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।कुछ देर पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए यह है जानकारी शेयर की है, उन्होंने लिखा है मैं आइसोलेशन में हूं । आप अपना ध्यान रखें। भजन लाल शर्मा दो दिन पहले बीकानेर में शादी समारोह में शामिल हुए थे। उसके बाद कल उनकी कई मीटिंग थी । आज भी तीन बैठक होनी थी , लेकिन इसे निरस्त कर दिया गया है।

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा कोरोना की चपेट में

Rajasthan News : जानिए कैसे हुआ कोरोना

image 83

राजस्थान के सबसे बड़े अस्पताल एसएमएस अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि पिछले कुछ समय से मौसम के सर्द , गर्म होने के कारण खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। खांसी के हालात बिलकुल वैसे ही है जैसे कोरोना के समय हुए थे। लोग टेस्ट करवा रहे हैं तो वह पॉजिटिव आ रहे हैं। खांसी और जुकाम के कारण इंटरनल इम्यून सिस्टम डैमेज हो रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ भी संभव है यही हुआ है।

image 84

Rajasthan News : राजस्थान में कोरोना का कहर

image 85

चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भी 7 दिन का आइसोलेशन रेस्ट बताई है। चिकित्सकों का कहना है कि फिलहाल जो मौसम है उसमें सावधानी रखना बेहद जरूरी है। बता दें कि कुछ दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी कोरोना पॉजिटिव आए थे।‌ उसके बाद उन्होंने काफी समय तक रेस्ट लिया था । राजस्थान में वर्तमान में कई जिलों में बादल छाए हुए हैं । 10 और 11 मार्च को एक बार फिर बारिश और ओले की संभावना है। पिछले सप्ताह भी बारिश और ओले में एक ही दिन में प्रदेश के 10 लोगों की जान गई थी। 50 मवेशियों की भी मौत हो गई थी। लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण लोगों का इम्यूनिटी सिस्टम गड़बड़ा रहा है।

https://youtu.be/1ywheqrM9Ng?si=ipwx9fqj2ZAaK4xA

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें