Lucknow News : KGMU कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही, संध्या प्रजापति की डेड बॉडी पहुंची संध्या त्रिवेदी के घर,मचा हड़कंप…

Lucknow News : KGMU कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही, संध्या प्रजापति की डेड बॉडी पहुंची संध्या त्रिवेदी के घर,मचा हड़कंप...
Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News : राजधानी लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के पोस्टमार्टम हाउस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि पोस्टमार्टम के लिए आई एक डेड बॉडी बदल गई। इसमें कर्मचारियों की भूमिका संदेह के घेरे में है।

Lucknow News : पोस्टमार्टम हाउस में मचा हड़कंप

lucknow news


किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के पोस्टमार्टम हाउस में बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजन बॉडी लेकर आए। पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से दो डेड बॉडी आपस में बदल गईं। जिससे मृतक के परिजन मानसिक व शारीरिक काफी परेशान हो गए। परिजनों का आरोप है कि जिस बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया वह बदल गई है। केजीएमयू के पोस्टमार्टम हाउस में इसके बाद हड़कंप मच गया। यहां कर्मचारियों में दोपहर से ही अफरातफरी का माहौल रहा।

Lucknow News : परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

KGMU के कर्मचारियों ने हड़ताल स्थगित की, आज से हजारों मरीजों को मिल सकेगा  इलाज - KGMU employees suspend strike thousands of patients will be able to  get treatment from today


मृतक के परिजन राम लखन ने बताया कि संध्या प्रजापति का पोस्टमार्टम कराने डेड बॉडी यहां लाई गई थी। लेकिन किसी अन्य मृतक युवती के साथ संध्या की बॉडी बदल गई। कर्मचारियों ने चेहरा दिखाया लेकिन वह संध्या की बॉडी नहीं है। इसके बावजूद कर्मचारी पीड़ितों की बात सुनने को तैयार नहीं। इस मामले में हम शिकायत कराएंगे। मृतक संध्या के पति विपिन ने बताया कि जिस डेड बॉडी को हम पोस्टमार्टम के लिए लाए थे, वह कर्मचारियों की लापरवाही के चलते बदल गई। उन्होंने कहा कि पंचनामा हो रहा था लेकिन उसके पहले बॉडी बदल गई।

Lucknow News : दूसरी संध्या का हो गया अंतिम संस्कार

image 90


पोस्टमार्टम हाउस में परिजन संध्या प्रजापति नामक युवती का शव पोस्टमार्टम कराने के लिए लेकर आए थे। लेकिन संध्या त्रिवेदी नाम की बॉडी से बदल गई। पोस्टमार्टम के जिम्मेदारों ने संध्या प्रजापति की बॉडी संध्या त्रिवेदी के परिजनों को सौंप दी। इसी वजह से संध्या त्रिवेदी की जगह संध्या प्रजापति का अंतिम संस्कार हो गया। 26 वर्षीय संध्या को कल ट्रामा सेंटर में कराया गया था। संध्या प्रजापति के परिजन पंचनाम करवाते रह गए।

https://youtu.be/7rNyuy0OI2Y?si=rwXgf3Vg-AIMZ4eW

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें