New Delhi : दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. ईडी की शिकायत पर दिल्ली की की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को समन भेजा है. अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दिव्या मल्होत्रा ने सीएम को 16 मार्च को कोर्ट में पेश होने को कहा है.
दिल्ली के CM केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने भेजा समन. #india24x7livetv #NewsUpdate #Delhi #ArvindKejriwal pic.twitter.com/wHoNzzHsZY
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) March 7, 2024
New Delhi : पांचवें समन के बाद भी ईडी ने कोर्ट में शिकायत की थी दर्ज

दरअसल अरविंद केजरीवाल आठ समन के बाद भी जब ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए तो एजेंसी ने समन का पालन नहीं करने के लिए केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने का अनुरोध करते हुए अदालत में बुधवार को नयी शिकायत दर्ज करायी थी. इससे पहले भी ईडी ने पांचवें समन के बाद ईडी ने शिकायत की थी, जिस पर सात फरवरी को सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को समन जारी कर 17 फरवरी को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था. हालांकि अरविंद केजरीवाल के वकील ने बजट सत्र के चलते अगली तारीख पर पेश होने की दलील देते हुए व्यक्तिगत पेशी से छूट मांगी थी.

New Delhi : ईडी के समन को बताया अवैध

बता दें कि दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में ईडी ने अरविंद केजरीवाल को अबतक आठ समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है. लेकिन वो किसी भी समन पर ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए. अरविंद केजरीवाल ने हर बार ईडी के समन को अवैध करार दिया. साथ ही उन्होंने हर बार समन को गैर कानूनी और राजनीति से प्रेरित बताया.










