Lucknow: महा शिवरात्रि का पावन पर्व आज यानि शुक्रवार (08 मार्च) को है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) सहित पूरे देश में महा शिवरात्रि (Maha Shivratri) का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि (Maha Shivratri) के पावन अवसर पर लखनऊ (Lucknow) के डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मंदिर (Mankameshwar Mandir) में सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। मंदिर में आए भक्त हर-हर महादेव के जमकर जयकारे लगा रहे हैं। मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखते ही बन रही है।
Lucknow: सुबह चार बजे से लाइनों में लगे भक्त
नेशनल क्रिएटर अवॉर्ड प्रोग्राम के विजेताओं को PM नरेंद्र मोदी ने किया सम्मानित#Nationals #Awards #pmmodiji #narendermodi #government #NewsUpdate #india24x7livetv pic.twitter.com/v9ZK1GZiuX
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) March 8, 2024
बता दें कि डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मंदिर (Mankameshwar Mandir) में भक्तों की भारी भीड़ दिखाई पड़ रही है। सुबह चार बजे से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए लाइनों में लगे श्रद्धालु बम भोले के जयकारों के साथ अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। मंदिर परिसर में अधिक भीड़ होने के कारण सुरक्षाकर्मी भी मोर्चा संभाले हुए हैं।लखनऊ में मनकामेश्वर मंदिर (Mankameshwar Mandir) को भक्तों की मनोकामना पूर्ण करने वाला मंदिर माना जाता है। मान्यता है कि मन की मनोकामना पूर्ण करने वाले मनकामेश्वर महादेव भगवान महाशिवरात्रि (Maha Shivratri) के दिन भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं।
मनकामेश्वर मंदिर (Mankameshwar Mandir) में भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने आये एक श्रद्धालु ने बताया कि वह पूरे साल इस दिन यानि कि महाशिवरात्रि का काफी इंतज़ार करते हैं। उन्होंने बताया की वह इस मंदिर में कई सालों से आ रहे हैं और शिवरात्रि के दिन भगवान शकंर की पूजा आराधना करते हैं तो इस सब से वह प्रसन्न हो कर भक्त की मनोकामना भी पूरी करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस दिन व्रत रखने से जीवन में सुख समृद्धि आती है और सारे कष्ट मिट जाते हैं।










