Raebareli News : महाशिवरात्रि के दिन भवरेश्वर, बालेश्वर, चंदापुर सहित जनपद के सभी शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के दर्शनों के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। शहर के चंदापुर मंदिर स्थित शिव मंदिर में भोर दो बजे से ही श्रद्धालु लंबी-लंबी लाइनों में लगकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर रहे हैं। इस 125 वर्ष पुराने शिव मंदिर में लोगों की इतनी आस्था है कि जो भी भक्त यहां पर 40 दिन तक लगातार भगवान भोलेनाथ को गंगाजल, बेलपत्र और दूध अर्पित करता है भगवान उसकी सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं।
आज PM ने महिलाओं का दिल जीत लिया है- शाहनवाज हुसैन. #India24x7livetv #NewsUpdate pic.twitter.com/B6pCAW85zC
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) March 8, 2024
Raebareli News : सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इसी आस्था और विश्वास के साथ लोग सैकड़ो किलोमीटर दूर से यहां भगवान के दर्शन करने के लिए आते हैं, जिला प्रशासन ने भक्तों की सुविधा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। वहीं, एडीएम प्रशासन प्रफुल्ल त्रिपाठी एडिशनल एसपी नवीन सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ सभी मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैरिकेटिंग व बराबर चेकिंग की जा रही है।

अपर जिलाधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी ने बताया की आज महाशिवरात्रि है, इसको देखते हुए जिले के सभी मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं, जलाभिषेक करने में कहीं किसी को कोई भी दिक्कत ना हो इसके लिए भी इंतजाम किए गए हैं।

Raebareli News : महिला पुलिस को भी किया तैनात
अपर पुलिस अधीक्षक नवीन सिंह ने बताया की हमारे जिले में जितने प्रमुख मंदिर हैं, सभी में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था लगा दी गई है। महिला पुलिस को भी तैनात कर दिया गया है। सिविल पुलिस के रूप में महिलाएं तैनात कर दी गई हैं। उन्होने कहा कि एसडीएम,पीएसी, सीओ साहबान लगा दिया गया है ताकि कहीं भी जलाभिषेक करने में कोई दिक्क़त न हो।










