Lucknow News : लखनऊ में झोपड़ी में लगी भीषण आग, युवक की जलकर मौत…

Lucknow News : लखनऊ में झोपड़ी में लगी भीषण आग, युवक की जलकर मौत...
Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News : राजधानी लखनऊ के माल एवेन्यू स्थित क्रिश्चियन कब्रिस्तान के पास शुक्रवार सुबह एक झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने से झोपड़ी में सो रहे एक युवक की जलकर मौत हो गई। मृतक का नाम अनिल चरण (48) था।

Lucknow News : झोपड़ी में लगी भीषण आग

image 130

पुलिस के अनुसार, अनिल क्रिश्चियन कब्रिस्तान कंपाउंड के पास टिन शेड की झोपड़ी में रहते थे। शुक्रवार सुबह जब वह झोपड़ी में सो रहे थे, तभी अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज़ थीं कि अनिल के पास झोपड़ी से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और वह जलकर राख हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अग्निशमन कर्मियों ने भी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

image 131

Lucknow News : आग लगने का कारण अभी तक नहीं स्पष्ट

image 132

अनिल के भाई सुनील ने बताया कि अनिल अविवाहित थे और अकेले ही झोपड़ी में रहते थे। एफएसओ हजरतगंज राम कुमार रावत ने बताया कि आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रथमदृष्टया क्वाइल से आग लगने की बात सामने आ रही है। यह घटना लखनऊ में झोपड़ियों में आग लगने की लगातार बढ़ रही घटनाओं में से एक है। पिछले कुछ महीनों में लखनऊ में कई झोपड़ियों में आग लगने की घटनाएं हुई हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है।

https://youtu.be/9s4RcOFbD-E?si=R8XOAuOokzDRhMOv

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें