Loksabha Election 2024 : यूपी के दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य यहाँ से लड़ेंगे चुनाव !

Loksabha Election 2024 : यूपी के दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य लड़ेंगे यहाँ से चुनाव !
Facebook
X
WhatsApp

Loksabha Election 2024 : यूपी के दोनों उप मुख्यमंत्री लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। ऐसी चर्चा है। अब पार्टी इन्हें कहां से लड़ाएगी अभी यह तय नहीं हुआ है। यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से 51 पर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। तो वहीं कई ऐसी सीटें हैं जहां से वर्तमान सांसदों का टिकट काट कर दूसरे को मैदान में उतारने की तैयारी चल रही है।

Loksabha Election 2024 : कानपुर से इस बार कौन भाजपा का उम्मीदवार

ऐसी ही एक सीट है कानुपर की। यहां पर भाजपा इस बार किसे उतारेगी, इस पर प्रदेश इकाई की ओर से मंथन पूरा हो गया है, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में फाइनल सूची को हरी झंडी दी जाएगी। इसमें अभी एक-दो दिन का समय लग सकता है। कानपुर से इस बार कौन भाजपा का उम्मीदवार होगा यह अभी तय नहीं है, लेकिन वर्तमान सांसद सत्यदेव पचौरी दिल्ली में ही डेरा डाले हुए हैं।

image 162

भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की 10 में से नौ लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। सिर्फ कानपुर महानगर सीट को वेटिंग में डाला गया है। पहली सूची जारी होने के दूसरे दिन ही सांसद सत्यदेव पचौरी के अलावा विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और विधायक सुरेंद्र मैथानी भी दिल्ली पहुंच गए थे। दोनों वहां एक दिन रहकर वापस आ गए लेकिन पचैरी दिल्ली में ही हैं।

image 158

शायद इसलिए कि यदि हाईकमान की ओर से अचानक बुलावा आए तो तत्काल पहुंच सकें। चर्चा है कि पचैरी की उम्र पार्टी के निर्धारित मानक से अधिक है। कहा यह भी जा रहा है सत्यदेव पचौरी की ओर से उम्र के मानक पर सांसद हेमा मालिनी और सांसद जगदंबिका पाल का उदाहरण भी हाईकमान को दिया जा चुका है।

Loksabha Election 2024 : यहां से लड़ने की चर्चा

image 159


वहीं इस बीच फिर से चर्चा उठने लगी कि भाजपा अपने दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को लोकसभा चुनाव लड़ाएगी। क्योंकि प्रयागराज के फूलपुर सीट पर भी अभी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है, इस वजह से केशव प्रसाद मौर्य का नाम चर्चा में आया है। इसी तरह ब्रजेश पाठक को लेकर कहा जा रहा है कि पार्टी ने उन्नाव और लखनऊ से प्रत्याशी पहले ही घोषित कर दिया है। इसलिए यदि ब्रजेश पाठक को प्रत्याशी बनाया जाता है तो केवल कानपुर की महानगर सीट ही ऐसी है, जहां से उन्हें मैदान में उतारा जा सकता है।

image 160

Loksabha Election 2024 : प्रत्याशियों की सूची भी जारी

image 161


इन सभी संभावनाओं के बीच कुछ और नाम भी कानपुर महानगर सीट से जोड़े जा रहे हैं। इसमें रमेश अवस्थी, नीतू सिंह और मालिनी अवस्थी का नाम भी शामिल है। जानकारी मिली है कि पार्टी की ओर से प्रत्याशियों के नाम को लेकर कोर कमेटी की बैठक 10 और 11 मार्च के बीच होगी। उसी दौरान प्रत्याशियों की सूची भी जारी हो जाएगी।

https://youtu.be/OZRQOE3JdOE?si=y4wvnpvcl4Hp0-q3

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें