Mirzapur News : मिर्जापुर की सांसद व केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का रविवार को मानवीय चेहरा देखने को मिला है। सड़क हादसे में खून से लतपथ गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक को अपनी काफिला रुकवा कर कार से अस्पताल पहुंचवाया हैं।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अपनी कैबिनेट के साथ आज करेंगे रामलला के दर्शन. #india24x7livetv #NewsUpdate #RajasthanNews pic.twitter.com/oNPkis7Vvv
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) March 11, 2024
Mirzapur News : जानिए पूरा मामला
बता दे कि चुनार मेड़िया से अदलपुरा जाते समय रास्ते में उन्होंने सड़क हादसा देखते ही गाड़ी रुकवा दी। मौके से ही घायल को कार में बैठाया। उन्होंने मौके से ही अस्पताल प्रबंधन से बात कर इलाज की व्यवस्था भी करवाई। मेड़िया से अदलपुरा के बीच पिकअप गाड़ी के पीछे से स्कूटी टकराने से एक युवक घायल हो गया था। जो वाराणसी का रहने वाला है।

Mirzapur News : खून से लथपथ युवक को पहुंचाया अस्पताल

मिर्जापुर चुनार विधानसभा के अदलपुरा अपने लोकसभा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी । इस बीच अदलपुरा चुनार रोड के पास उन्हें सड़क पर एक युवक बहुत ही गंभीर हालत में खून से लथपथ दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और एम्बुलेंस का इंतजार किए बिना घायल युवक सलमान निवासी गोलगड्डा वाराणसी को एक गाड़ी से वाराणसी अस्पताल पहुंचाया है जहां पर युवक का इलाज चल रहा है।









